411 REFERENCE · Wikipedia
प्यूबिस हड्डी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्यूबिस अथवा जघन हड्डी या जाँघ हड्डी कशेरुकी प्राणियों में कूल्हे की हड्डी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हड्डी कूल्हे की हड्डी के निचले और सामने वाले हिस्से को बनाती है। कूल्हे की हड्डी में तीन हड्डिया होती है जिसमे इलियम, इश्चियम और प्यूबीस हड्डी शामिल होती है। प्यूबिस हड्डी मुख्यत उपागिंय कंकाल का हिस्सा है। प्यूबिस तीन हड्डियों में से सबसे आगे (वेंट्रल और एन्टेरियर) होती है जो कूल्हे की हड्डी का निर्माण करती हैं।
संरचना
प्यूबिस की संरचना में मुख्य रूप से तीन भाग होते हैं: एक बॉडी, एक ऊपरी शाखा (सुपीरियर रेमस), और एक निचली शाखा (इन्फीरियर रेमस)। बाईं और दाईं प्यूबिस की हड्डियाँ प्यूबिक सिम्फिसिस पर जुड़ती हैं। यह एक वसा की परत से ढकी होती है जिसे मॉन्स प्यूबिस कहा जाता है।https://www.kenhub.com/en/library/anatomy/pubis Pubis Kenhub en 2024-06-22
प्यूबिस भाग
प्यूबिस का शरीर चौड़ा, मजबूत और चपटा होता है। इसके तीन हिस्से होते हैं:
सुपीरियर बॉर्डर या प्यूबिक क्रेस्ट : यह ऊपरी हिस्सा है जो प्यूबिक सिम्फिसिस से लगभग 3 सेमी की दूरी पर समाप्त होता है।
प्यूबिक ट्यूबरकल : यह प्यूबिक क्रेस्ट के लेटरल छोर पर स्थित होता है और इसे पहचानना आसान होता है।
फलक : इसकी तीन सतह सामने, पश्च और मेडियल (मध्य) होती है।https://teachmeanatomy.info/pelvis/bones/hip-bone/ The Hip Bone - Ilium - Ischium - Pubis - TeachMeAnatomy teachmeanatomy.info 2024-06-22
सुपीरियर प्यूबिक रेमस
सुपीरियर प्यूबिक रेमस, प्यूबिस की ऊपरी शाखा होती है जो ओबटुरेटर फोरामेन का ऊपरी किनारा बनाती है। यह शरीर से मध्य तल तक विस्तारित होती है और इसके दो मुख्य हिस्से होते हैं: एक आंतरिक सपाट हिस्सा और एक संकीर्ण बाहरी हिस्सा। ओबटूरेटर फोरामैन जानवर शरीर का सबसे बड़ा फोरमेन होता है।
इन्फीरियर प्यूबिक रेमस
इन्फीरियर प्यूबिक रामस पतली और चपटी होती है। यह सुपीरियर रेमस के मेडियल छोर से बाहर और नीचे की ओर जाती है और नीचे ओबटुरेटर फोरामेन के पास इस्चियम की इन्फीरियर रामस से मिलती है।https://www.therajasthanexpress.com/2024/03/veterinary-anatomy-terminology-definition-branches-notes.html "Veterinary Anatomy Terminology : Veterinary Anatomy Definition and Its Branches" 2024-05-05 Rajasthan Express en 2024-07-26
कार्य और महत्व
प्यूबिस हड्डी विभिन्न मांसपेशियों से जुडी हुई होती है, जो कूल्हे और जांघ की गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसमें कुछ प्रमुख मांसपेशियों का उल्लेख है:
एडडक्टर लॉन्गस : यह प्यूबिक क्रेस्ट के ऊपर से उत्पन्न होती है।
ग्रैसिलिस : यह मेडियल सीमा के साथ उत्पन्न होती है।
ओबटुरेटर एक्स्टर्नस और इंटरनस : ये प्यूबिस की सतहों से उत्पन्न होती हैं।https://my.clevelandclinic.org/health/body/23025-pubic-symphysis Pubic Symphysis 2024-06-22https://www.verywellhealth.com/pubis-anatomy-4693390 Pubis: Anatomy, Function, and Treatment Verywell Health en 2024-06-22 13 नवंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231113135201/https://www.verywellhealth.com/pubis-anatomy-4693390 dead
जानवरों में प्युबिस हड्डी
अन्य स्तनधारी प्राणियों में प्यूबिस की संरचना अलग हो सकती है। जानवरों में प्यूबिस हड्डी और इल्लियम हड्डी के मध्य शरीर का सबसे बड़ा फोरमैन ऑब्टूरेटर पाया जाता है। जिससे रक्तवाहिनियां गुजरती है।rlarsen Pelvis and Perineum https://pressbooks.umn.edu/largeanimalanatomy/chapter/pelvic-inlet-perineum/ en
अतिरिक्त चित्र
इन्हें भी देखें
श्रोणि हड्डी
रेडियस हड्डी
मांसपेशिया
कंकाल
कूल्हा
सन्दर्भ
श्रेणी:कंकाल तंत्रश्रेणी:कूल्हा