411 REFERENCE · Wikipedia
ख़तलोन प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ख़तलोनХатлон / ختلان Khatlon Province in Tajikistan.svg क़ुरग़ोनतेप्पा २४,८०० २५,७९,३०० २००८ १०४ ज़िले (नोहिया) २४ ताजिक, उज़बेक
thumb|220px|ख़तलोन प्रान्त के कुलोब क्षेत्र का एक स्वागत-द्वार, ऊपर ताजिकी में लिखा है 'ख़ुश-ओमादीद' (हिन्दी के 'ख़ुशआमदीद' के बराबर)
ख़तलोन (ताजिकी: Хатлон, ur ختلان) या विलोयत-इ-ख़तलोन ताजिकिस्तान की एक विलायत (प्रान्त) है। यह ताजिकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल २४,८०० वर्ग किमी है और सन् २००८ में इसकी आबादी २५.८ लाख अनुमानित की गई थी। ख़तलोन प्रान्त की राजधानी क़ुरग़ोनतेप्पा शहर है जिसका पुराना नाम कुर्गान-त्युबे था।Central Asia, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-148-8
नाम का उच्चारण
'ख़तलोन' में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है।
विवरण
ख़तलोन प्रान्त उत्तर में गिस्सार पर्वत शृंखला और दक्षिण में पंज नदी के बीच स्थित है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ पश्चिम में उज़बेकिस्तान और दक्षिण में अफ़्ग़ानिस्तान से लगती हैं। सोवियत संघ के ज़माने में (जब ताजिकिस्तान उसका अंग था) ख़तलोन प्रान्त दो प्रान्तों में विभाजित था - कुर्गान-त्युबे ओब्लास्त (Курган-Тюбе) और कुलोब ओब्लास्त (Куляб)। नवम्बर १९९२ में इन दोनों प्रदेशों का विलय करके ख़तलोन प्रान्त बनाया गया। कुर्गान-त्युबे का इलाक़ा कोफ़रनिहोन नदी और वख़्श नदी की वादियों में पश्चिमी ख़तलोन में पड़ता है। कुलोब का इलाक़ा पूर्वी ख़तलोन में किज़िलसु नदी और यख़सु नदी की घाटियों में पड़ता है। पूरे प्रान्त में कुल मिलकर २४ ज़िले हैं - १४ पश्चिमी ख़तलोन में और १० पूर्वी ख़तलोन में। ख़तलोन की अधिकतर आबादी कृषि में लगी हुई है, विशेषकर कपास और मवेशी पालन के क्षेत्रों में। उद्योगों में केवल २-३% लोग ही काम करते हैं।The forsaken people: case studies of the internally displaced, Roberta Cohen, Francis Mading Deng, Brookings Institution Press, 1998, ISBN 978-0-8157-1514-6, ... Parliament held a special session in Khojand in November and elected Imomali Rakhmonov, a Kulobi, the new president. At that time, Parliament decided to merge the districts of Kurgan Teppe and Kulob, thereby forming the new Khatlon Oblast ...
इन्हें भी देखें
ताजिकिस्तान के प्रान्त
विलायत (प्रशासनिक विभाग)
ताजिकिस्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ख़तलोन प्रान्त
श्रेणी:ताजिकिस्तान के प्रान्त
श्रेणी:ताजिकिस्तान