411 REFERENCE · Wikipedia
विचित्र वीणा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विचित्र वीणा एक तार से बजने वाला वाद्य है जिसका प्रयोग हिन्दुस्तानी संगीत में किया जाता है। यह कर्नाटक संगीत में प्रयोग होने वाले गोट्टुवाद्यम (चित्र वीणा) के समान होता है। इसमें कोई फ़्रेट्स नहीं होते हैं और एक स्लाइड द्वारा बजाया जाता है।http://www.vichiterveena.com/instrument.htm संग्रहीत प्रति 12 दिसंबर 2012 https://web.archive.org/web/20120309212447/http://www.vichiterveena.com/instrument.htm 9 मार्च 2012 dead
स्वरूप
विचित्र वीणा प्राचीन एकतंत्री वीणा का आधुनिक रूप है।http://www.omenad.net/articles/bsv_ektantri.htm संग्रहीत प्रति 12 दिसंबर 2012 https://web.archive.org/web/20080908081754/http://www.omenad.net/articles/BSV_ektantri.htm 8 सितंबर 2008 dead यह एक चौड़े, फ़्रेटहीन क्षैतिज भाग या (दण्ड) पर, जो कि तीन फ़ीट लंबा और छः इंच चौड़ा होता है का बना होता है। इसमें दो प्रतिध्वनित तुम्बे होते हैं, जिनमें हाथी दांत से अलंकरण किया हिता है और दण्ड के दोनों छोरों पर नीचे की ओर से जुड़े रहते हैं। वाद्य का ऊपरी तंग सिरा प्रायः मयूर आकृति में ढला होता है।
तार
इस वाद्य में चार मुख्य बजाने के तार एवं पांच गौण तार होते हैं। गौण तारों को चिकारी कहते हैं। इन तारों को खुली अंगुली से ड्रोन प्रभाव दिया जाता है। इनके नीचे १३ सिम्पेथैटिक तार होते हैं, जो उपयुक्त रागों के लिये ट्यूण्ड रहते हैं। वीणा में पांच सप्तक होते हैं। इसे बजाने के लिये सितार बजाने वाले मिज़्राबों जैसे ही प्लेक्ट्रम दाएं हाथ की मध्यमा एवं तर्जनी अंगुलियों में पहने जाते हैं और तारों को छेड़ा जाता है। इनके अलावा एक कांच का बट्टा बायें हाथ से मुख्य तारों पर फ़िराया जाता है जिससे लय बनती है। तारों में बट्टे के बीच घर्षण घटाने के लिये उन पर नारियल का तेल लगाया जाता है।
वीणा का प्रयोग प्रायः ध्रुपद शैली के गायन की संगत के लिये किया जाता है और इसमें ठेका या जटिलता अधिक मान्य नहीं है। इसका पुनरोद्धार एवं पुनर्प्रयोग करने का श्रेय लालमणि मिश्र को जाता है। इन्होंने ही इसको बजाने की तकनीक विकसित कीं एवं http://omenad.net/articles/misrabani.htm मिश्रवाणी की रचनाएं कीं; तथा इनके पुत्र गोपाल शंकर मिश्र ने इसके प्रदर्शन को सार्वजनिक किया।
कलाकार
पंडित गोपाल कृष्ण, पं॰ नंद किशोर शर्मा के शिष्य
पंडित श्रीकिशन शर्मा
श्री ब्रह्म स्वरूप सिंह
अनुराग सिंह
लालमणि मिश्र
गोपाल शंकर मिश्र
राधिका अम्बेडकर बुधकर
हबीब अली वीणाकार, पाकिस्तानी
अब्दुल रशीद
अब्दुल अज़ीज़
मुहम्मद शरीफ़ पूंचेवाले
सन्दर्भ
Veena वीणा
बाहरी कड़ियाँ
विचित्र वीणा पर राग यमन
विचित्र वीणा पृष्ठ
ऑनलाइन संगीत शिक्षा विचित्र वीणा पर लेख
हिन्दुस्तानी राग संगीत ऑनलाइन विचित्र वीणा ऑडियो एवं वीडियो अभिलेख
श्रेणी: हिन्दुस्तानी संगीत वाद्य
श्रेणी:तंतुवाद्य