411 REFERENCE · Wikipedia
छाया मंत्रिमंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई २०१५
छाया मंत्रालय वेस्टमिंस्टर प्रणाली के अंतर्गत एक प्रकार की राजनैतिक संस्था है। इसमें संसद में विपक्षी दलों के वरिष्ठ सांसदों की टोली नेता विपक्ष के नेतृत्व में सरकार के आधिकारिक मंत्रिमंडल के विपक्ष में एक छाया मंत्रिमंडल या दूसरा मंत्रिमंडल बनाते हैं और इसका हर एक सदस्य किसी सरकारी मंत्री के लिए विपक्षी मंत्री की तरह होता है। यानि हर सरकारी मंत्री के विपक्ष में विपक्ष का एक मंत्री जिसे उस मंत्रालय का छाया मंत्री कहते हैं उस सरकारी मंत्री के कामकाज की समीक्षा करता रहता है।Shadow Cabinet: Glossary http://www.parliament.uk/site-information/glossary/shadow-cabinet/ यूके संसद ३१-जुलाई-२०१५ https://web.archive.org/web/20150711102348/http://www.parliament.uk/site-information/glossary/shadow-cabinet/ 11 जुलाई 2015 live अगर बाद में कभी विपक्षी दल सत्ता में चुन के आता है तो अक्सर इन्हीं छाया मंत्रियों को उस मंत्रालय के अनुभव को देखते हुए उसका वास्तविक सरकारी मंत्री बना दिया जाता है। हालांकि ऐसा होना कोई जरूरी नहीं है, किसे किस विभाग का मंत्री बनाया जाए यह प्रधानमंत्री के विवेक पर निर्भर करता है। छाया मंत्री की यह जिम्मेदारी होती है कि वह उस मंत्रालय के कामकाज़ में सरकारी गलतियाँ ढूंढे, उसे जनता के समक्ष ले जाए और सरकारी नीतियों का विकल्प बताए।
अधिकांश देशों में छाया मंत्रिमंडल के सदस्यों को छाया मंत्री कहा जाता है। हालांकि कनाडा में इनके लिये अपोज़िशन क्रिटिक यानी विपक्षी आलोचक शब्द का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। संयुक्त राजशाही (यूके) के हाउस ऑफ लॉर्ड्स और न्यूज़ीलैंड में छाया की जगह प्रवक्ता (स्पोक्स परसन) शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।
सांस्कृतिक उपयोग
यूके, कनाडा और न्यूज़ीलैंड की संसदों में छाया मंत्री को हिज़ या हर मैजेस्टीज़ लोयल अपोज़िशन कहा जाता है।Her Majesty’s Opposition, SN/PC/3910 http://www.parliament.uk/documents/commons/lib/research/briefings/snpc-03910.pdf कॉमन्स स्टैन्डर्ड नोट्स हाउस ऑफ कॉमन्स का पुस्तकालय, यूके की संसद ३१ जुलाई २०१५ मैरी डर्किन ओंघ गे 21 जून 2006 This note outlines the rights and privileges of Her Majesty’s Loyal Opposition, or the Official Opposition, as the party with the second largest number of seats within the House of Commons is known. https://web.archive.org/web/20150924141023/http://www.parliament.uk/documents/commons/lib/research/briefings/snpc-03910.pdf 24 सितंबर 2015 live विशेषण लोयल यानि भरोसेमंद का इस्तेमाल इसलिये किया जाता है क्यूंकि वैसे तो विपक्षी का काम सरकार के काम की आलोचना करना होता है लेकिन यह संविधान के अनुसार मंत्री को मिले अधिकारों के अनुसार उसे काम भी करने देता है और उसकी गरिमा को बनाए रखता है। हालांकि न्यूज़ीलैंड में पूरे विपक्ष को संसदीय विपक्ष ही कहा जाता है।http://www.listener.co.nz/nz-election-2011-live/nz-election-2011-the-aftermath-a-live-ish-blog/ NZ election 2011: the aftermath न्यूज़ीलैंड लिसनर एपीएन न्यूज़ & मीडिया टोबी मैनहायर फिलिप पिनर 19 दिसम्बर 2011 ३१ जुलाई २०१५ https://web.archive.org/web/20150912060706/http://www.listener.co.nz/nz-election-2011-live/nz-election-2011-the-aftermath-a-live-ish-blog/ 12 सितंबर 2015 live
सन्दर्भ
श्रेणी:संसदीय समितियाँ
श्रेणी:राजनीतिक शब्दावली