Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान १९८७ स्वायत्त स्वास्थ्य संस्थान मावडियांग्डियांग, शिलांग, मेघालय 25.591144 91.940304 type:edu inline, title उपनगरीय NEIGRIHMS पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय(नेहु) http://neigrihms.gov.in/Inst%20Template.html स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय, भारत सरकार ८३ ८३पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान (नार्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इन्स्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज) (एनईआईजीआरएचएमएस) पूर्वोत्तर भारत के राज्य मेघालय की राजधानी  शिलांग में स्थित एक चिकित्सा संस्थान है। यह शिलांग शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। वर्तमान पूर्ण तृतीयक चिकित्सा सुविधाएं अस्पताल के स्थायी परिसर, मावडियांगडियांग में २००७ से आरम्भ हुई थीं।  यह १९८७ में बना भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है। इसे भारतीय संसद द्वारा "सेंटर आफ़ एक्सेलेन्स" अर्थात "उत्कृष्टता का केन्द्र" घोषित किया गया था। यहां का एमबीबीएस कार्यक्रम २००८ में ५० विद्यार्थियों के साथ आरम्भ किया गया था। तदोपरांत यहां ४ विषयों: अनेस्थिसियोलॉजी, सूक्ष्मजैविकी, प्रसूति एवं स्त्री रोग एवं विकृति विज्ञान में वर्ष २००९ से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी आरम्भ हुए थे।http://www.theshillongtimes.com/2016/12/21/mci-derecognises-neigrihms-degrees/ MCI derecognises NEIGRIHMS degrees The Shillong Times 17 June 2017 https://web.archive.org/web/20170620125047/http://www.theshillongtimes.com/2016/12/21/mci-derecognises-neigrihms-degrees/ 20 जून 2017 deadhttps://www.northeasttoday.in/meghalaya-govt-offers-to-help-neigrihms/ Meghalaya Govt Offers to Help NEIGRIHMS » Northeast Today 11 May 2017 Northeast Today 17 June 2017 https://web.archive.org/web/20170511112525/https://www.northeasttoday.in/meghalaya-govt-offers-to-help-neigrihms/ 11 मई 2017 dead कालान्तर में निम्नलिखित विषयों में - शरीर रचना विज्ञान, सामान्य चिकित्सा, शल्य क्रिया और रेडियोडायग्नोसिस और इमेजिंग में भी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम आरम्भ किये गये। संस्थान हृदय विज्ञान (कार्डियोलॉजी) में डीएम पाठ्यक्रम भी उपलब्ध कराता है।  इसके अलावा यहाँ नर्सिंग में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध है जिसमें स्नातक की वार्षिक भर्ती ५० सीटों एवं स्नातकोत्तर की १० सीटों में की जाती है। यह इसी संस्थान के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के नाम से चालू है।इस संस्थान का औपचारिक रूप से उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पण ५ मार्च २०१० को यूपीए सरकार की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा संस्थान के अपने वर्तमान परिसर, मावडियांगडियांग से किया गया था। संस्थान का नाम श्रीमती.इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत के नाम पर रखा गया है। स्थान वर्तमान संस्थान परिसर शिलांग के बाहरी क्षेत्र मावडियांगडियांग में स्थित है जिसे आजकल न्यू शिलांग भी कहा जाता है। यह शिलांग शहर से ६-७ किमी की दूरी पर लगभग १७  मिनट की ड्राइव पर स्थित है।  संदर्भ बाहरी लिंक आधिकारिक वेबसाइट शिलोंग श्रेणी:शिलांग में शिक्षा श्रेणी:मेघालय के चिकित्सा संस्थान