Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) मैदानी हॉकी और इनडोर मैदानी हॉकी को संचालित करने वाली अंतरराष्ट्रीय निकाय है। इसकी स्थापना 1924 में हुई एवं इसका मुख्यालय स्कॉटलैंड में स्थित है। वर्त्तमान में एफआईएच के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा हैं। हॉकी विश्वकप एफ आई एच के तत्वधान में ही होता है। हॉकी विश्वकप एफ आई एच के तत्वधान में ही होता है, इसके अलावा यह महासंघ कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करता है। एफ आई एच अपने सदस्य देशों के अंतर्गत बने हॉकी महासंघों को मान्यता प्रदान करता है। == इतिहास == हॉकी की प्रतिनिधित्व करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था नहीं होने के कारण अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने 1924 ओलंपिक में हॉकी को शामिल नहीं किया परिणाम स्वरूप पेरिस में पॉल लीयते द्वारा एफआईएच की स्थापना 7 जनवरी 1924 को हुई। पॉल इस संस्था के पहले अध्यक्ष बने। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ के सात संस्थापक सदस्य बने ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेकोस्लोवाकिया, फ्रांस, हंगरी, स्पेन और स्विट्जरलैंड। ये सदस्य संस्थाएं अपने अपने देश की पुरुष एवं महिला दोनों टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 1927 में ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका और वेल्स ने मिलकर इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ वीमेन'स हॉकी अस्सोसिएशंस (आई.ऍफ़.डब्लू. एच.ए) की स्थापना की| 1982 में इसका अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ में विलय कर दिया गया। 1928 में भारत ऍफ़आईएच का सदस्य बनने वाला पहला एशियाई देश बन गया। == संरचना == एफआईएच में पांच महाद्वीपीय संघ हैं जो प्रत्येक महाद्वीप के भीतर पुरुषों और महिलाओं के लिए हॉकी के प्रशासन, प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार होते हैं। वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ में कुल 138 सदस्य देश हैं। ए एफ एच एफ - अफ्रीकी हॉकी महासंघ ए एच एफ - एशियाई हॉकी महासंघ ई एच एफ - यूरोपीय हॉकी फेडरेशन ओ एच एफ - ओशिनिया हॉकी फेडरेशन पी ए एच एफ - पैन अमेरिकन हॉकी फेडरेशन == पुरस्कार == प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवार्ड 1998 से पुरुषों और महिलाओं के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है, जबकि जूनियर खिलाड़ियों (21 से कम) के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का सम्मान करने के लिए 2001 में युवा वर्ग को जोड़ा गया था। एक और पुरस्कार, "मानद पुरस्कार", उन लोगों को दिया गया जिन्होंने फील्ड हॉकी में उत्कृष्ट योगदान दिया है। == विश्व स्तर रैंकिंग == हॉकी में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) विश्व स्तर पर रैंकिंग जारी करता है। == सन्दर्भ == == इन्हें भी देखें == हॉकी विश्वकप भारतीय हॉकी महासंघ == बाहरी कड़ियाँ == अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ