411 REFERENCE · Wikipedia
स्टिक्स (उपग्रह)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|180px|right|हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गई यम (प्लूटो) की इस तस्वीर में स्टिक्स-समेत प्लूटो के पाँचो उपग्रह नज़र आ रहे हैं
स्टिक्स (Styx) बौने ग्रह यम (प्लूटो) का एक छोटा उपग्रह है। इसकी खोजे जाने की घोषणा ११ जुलाई २०१२ को की गई थी। इसकी खोज में हबल अंतरिक्ष दूरबीन का प्रयोग हुआ था। Showalter, M.R.; Weaver, H. A.; Stern, S. A.; Steffl, A. J.; Buie, M. W.; Merline, W. J.; Mutchler, M. J.; Soummer, R.; Throop, H. B. (2012). "New Satellite of (134340) Pluto: S/2012 (134340) 1". IAU Circular 9253: 1. Bibcode:2012IAUC.9253....1S.
रूप-रंग व सम्भावित उत्पत्ति
स्टिक्स का आकार काफ़ी छोटा है। इसका व्यास (डायामीटर) १० से २५ किलोमीटर के बीच अनुमानित किया गया है।"Hubble discovers new Pluto moon https://web.archive.org/web/20150612223636/http://www.bbc.co.uk/news/science-environment-18803212 12 जून 2015 ". bbc.co.uk. BBC News. 11 July 2012. Retrieved 12 July 2012. अपने छोटे आकार के कारण इसका गुरुत्वाकर्षण भी कम ही है और यह सम्भावना कम है कि यह अपने-आप को खींच-सिकोड़कर गोल कर पाया होगा। इसलिये अंदाज़ा लगाया जाता है कि यह थोड़ा बेढंगा है (यानि गोल नहीं है)। यम (प्लूटो) के इतने चंद्रमाओं को देखकर खगोलशास्त्री अनुमान लगाते हैं कि शायद कोई वस्तु गहरे अतीत में यम से टकराई होगी और यह चंद्रमा उसी ठोकर से अंतरिक्ष में फेंके गये मलबे के जमा होने से बने हैं। वे सोचते हैं कि स्टिक्स का अधिकांश हिस्सा पानी की बर्फ़ का बना हुआ है।Nemiroff, R.; Bonnell, J. (16 July 2012). "Fifth Moon Discovered Orbiting Pluto https://web.archive.org/web/20150629064628/http://apod.nasa.gov/apod/ap120716.html 29 जून 2015 ". Astronomy Picture of the Day. Retrieved 17 July 2012.
इन्हें भी देखें
यम (ग्रह)
यम के प्राकृतिक उपग्रह
न्यू होराएज़न्ज़
सन्दर्भ
2
श्रेणी:प्राकृतिक उपग्रह
श्रेणी:यम के प्राकृतिक उपग्रह
श्रेणी:सौर मंडल