Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ललितेश्वर प्रसाद शाही

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ललितेश्वर प्रसाद शाही (01अक्तूबर 1920- 09 जून, 2018) एल.पी. शाही नाम से चर्चित, एक स्वतंत्रता सेनानी, वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एवं सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्यकरणी समिति) के सदस्य थे। वे वर्ष 1980 में बिहार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे और वर्ष 1984 में मुजफ्फरपुर (बिहार) से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। वे बिहार सरकार में शिक्षा, सिंचाई, सहकारिता, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत, आपूर्ति, खनन, उद्योग, ट्रांसपोर्ट, जन संपर्क समेत कई विभागों के मंत्री थे। वो कई कांग्रेस शासित राज्य सरकार और केंद्र सरकार में भी मंत्री रह चुके थे। वे वर्ष 1952 से वर्ष 1984 तक बिहार विधान सभा के सदस्य रहे और आठ मुख्यमंत्रियों के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे थे। वर्ष 1988 में वे राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में केंद्रीय शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री रहे हैं। 09 जून 2018 को नयी दिल्ली के एम्स में उनका निधन हो गया।http://www.suryaa.com/45357-ex-union-minister-l-p-shahi-dead-rahul-condoles.html Ex-Union Minister L.P. Shahi dead, Rahul condoles 11 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180612141715/http://www.suryaa.com/45357-ex-union-minister-l-p-shahi-dead-rahul-condoles.html 12 जून 2018 dead सन्दर्भ श्रेणी: 1920 में जन्मे लोग श्रेणी:२०१८ में निधन श्रेणी: राजनीतिज्ञ श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ श्रेणी: बिहार के लोग