Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय लोक भाषा सर्वेक्षण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय लोक भाषा सर्वेक्षण (The People's Linguistic Survey of India (PLSI)) सन 2010 में शुरू किया गया एक भाषा सर्वेक्षण है। इसका उद्देश्य भारत में बोले जाने वाली भाषाओं की वर्तमान स्थिति का ज्ञान प्राप्त करना था। यह सर्वेक्षण करीब 3500 शोधकर्ताओं द्वारा किया गया, जिसमें करीब 2000 भाषा विशेषज्ञ, सामाजिक इतिहासकार और गैर सरकारी संगठन भाषा अनुसंधान और प्रकाशन केंद्र, बड़ौदा के कर्मचारी शामिल हैं, और इसने भारत में 780 भाषाओं की पहचान की है। कुल 35,000 से भी अधिक पृष्ठों का सर्वेक्षण 50 खंडों में प्रकाशित किया जा रहा है। सन 2012 को वडोदरा में भाषा वसुधा वैश्विक भाषा सम्मेलन में इसके पहले छह खंड जारी किए गए थे।https://web.archive.org/web/20130910025932/http://blogs.reuters.com/india/2013/09/07/india-speaks-780-languages-220-lost-in-last-50-years-survey सर्वेक्षण का मुख्‍य कार्य दिसंबर 2012 में पूरा हुआ और इसके कई खंड पब्लिशिंग हाउस ओरिएंट ब्लैकस्वान द्वारा प्रकाशित किए जा रहे हैं।https://orientblackswan.com/details?id=9788125063971 सन्दर्भ इन्हें भी देखें डॉ गणेश नारायणदास देवी‎ भारतीय भाषाई सर्वेक्षण बाहरी कड़ियाँ Bhasha comes up with India’s first linguistic survey in Hindi ‘We are talking more using fewer words’ श्रेणी:भारतीय भाषाएँ