411 REFERENCE · Wikipedia
रामनगर किला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|रामनगर के दुर्ग का एक भाग
right|thumb|300px|रामबाग तथा रामनगर दुर्ग (१९०५ में)
रामनगर का किला वाराणसी के रामनगर में स्थित है। यह गंगा नदी के पूर्वी तट पर तुलसी घाट के सामने स्थित है। इसका निर्माण १७५० में बनारस रियासत / काशी राज्य के शासक काशी नरेश " द्वीजराज " महाराजा बलवंत सिंह ने कराया था। यह मक्खन के रंग वाले चुनार के बलुआ पत्थर से बना है। वर्तमान समय में यह किला अच्छी स्थिति में नहीं है। यह दुर्ग तथा इसका संग्रहालय बनारस के इतिहास का खजाना है। अपने निर्माण काल से लेकर वर्तमान समय तक यह दुर्ग काशी नरेश का निवास एवं बनारस रियासत की राजधानी रहा है।
इन्हें भी देखें
रामनगर, वाराणसी
काशी का इतिहास
वाराणसी का इतिहास
श्रेणी:वाराणसी
श्रेणी:वाराणसी ज़िले में पर्यटन आकर्षण