411 REFERENCE · Wikipedia
पितृवंश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगर आप पितृवंश के बारे में आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) सम्बन्धी जानकारी ढूंढ रहें हैं तो कृपया मनुष्य पितृवंश समूह का लेख देखिये
पितृवंश पूर्वजों का ब्यौरा देने की उस प्रणाली को कहते हैं जिसमें पिता और फिर उसकी पुरुष पूर्वजों को देखते हुए वंश खींचा जाए। पितृवंशीय व्यवस्था किसी उस सामाजिक प्रणाली को कहते हैं जिसमें कोई व्यक्ति पारिवारिक रूप से अपने पिता और उसके पितृवंश का भाग माना जाता है। आम तौर से पितृवंश व्यवस्था में कुल पुत्रों के द्वारा चलता है और परिवार का नेतृत्व उस परिवार में पैदा हुआ सबसे अधिक उम्र का पुरुष करता है। ऐसे समाजों में सम्पत्ति और उपाधियाँ भी बेटों को मिला करती है।
== अन्य भाषाओँ में ==
'पितृवंशीय' को अंग्रेज़ी में 'पैट्रिलिनियल' (patrilineal) कहते हैं।
== उदाहरण ==
भारतीय उपमहाद्वीप, ईरान और यूरोप में विस्तृत हिन्द-यूरोपीय जातियाँ पारम्परिक रूप से अपने समाजों में पितृवंशीय व्यवस्था रखा करती थीं।
== इन्हें भी देखें ==
पितृसत्ता
पितृलोक निवास
नवजात निवास
मातृवंश
== सन्दर्भ ==