411 REFERENCE · Wikipedia
सलामी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सलामी सम्मान प्रदर्शित करने के लिए उपयोग किये जाने वाला इशारा या कोई अन्य क्रिया है। सलामी मुख्य रूप से सशस्त्र बलों से जुड़ी हुई हैं, लेकिन अन्य संगठन और नागरिक भी सलामी का उपयोग करते हैं।
सैन्य सलामी
विभिन्न समय और स्थानों की सैन्य परंपराओं में, हाथों के इशारे, तोप या रायफल गोलीबारी, झंडा उठाना, टोपी हटाना या सम्मान दिखाने के अन्य साधनों का उपयोग करके सलामी देने के कई तरीके हैं। भारत में तीन सेनाओं के पास अलग-अलग सलामी है। भारतीय थलसेना और भारतीय नौसेना ब्रिटिश सेना के तरीके पर चलती हैं। भारतीय थलसेना में, सलामी खुली हथेली को आगे रखते हुए, उंगलियों और अंगूठे को एक साथ मिलाकर और मध्य उंगली को लगभग टोपी या दाहिनी भौं को छूआकर दी जाती है।जवानों की सलामी के पीछे भी होता है गहरा राज, जानते हैं आप? https://www.khabarindiatv.com/india/national-know-the-reason-behind-the-salute-of-soldier-470091 7 जुलाई 2018 10 फरवरी 2016 hi https://web.archive.org/web/20160805180929/http://www.khabarindiatv.com/india/national-know-the-reason-behind-the-salute-of-soldier-470091 5 अगस्त 2016 dead यह प्रायः रेजिमेंट के अभिवादन के साथ होता है, उदाहरण के लिए: सिख रेजिमेंट में "सत श्री अकाल"।
अभिवादन
अभिवादन
दुनिया भर में कई अलग-अलग संकेतों का उपयोग सरल अभिवादन के रूप में किया जाता है। भारतीय संस्कृति में प्रणाम या नमस्कार एक बहु प्रचलित तरीका है।जाने-पहचाने,अनजाने, सभी को सलाम https://navbharattimes.indiatimes.com/well-known-unknown-all-hats/articleshow/26160366.cms 7 जुलाई 2018 नवभारत टाइम्स 22 नवंबर 2013 hi-IN अन्य में आदाब और हलका सिर झुकाना शामिल है।
सन्दर्भ
श्रेणी:अभिवादन
श्रेणी:सैन्य संगठन