411 REFERENCE · Wikipedia
बैटमैन बिगिन्स (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बैटमैन बिगेन्स बैटमैन बिगिन्स वीसीडी पोस्टर.jpeg वीसीडी कवर क्रिस्टोफ़र नोलन एमा थॉमसलैरी जे. फ्रैंकोचार्ल्स रोवन क्रिस्टोफ़र नोलनक्रिस्टोफ़र नोलन डेविड एस॰ गोयर क्रिस्चन बेलमायकल केनलिआम नेस्सनकेटी होम्सगेरी ओल्डमनसिलियन मर्फीमॉर्गन फ्रीमैन हांस ज़िमरजेम्स न्युटन हॉवर्ड वाली फिस्टर लि स्मिथ डीसी कॉमिक्सलिजेंड्री पिक्चर्ससिनकॉपी फ़िल्म्सपैटालेक्स प्रॉडक्शन्स वॉर्नर ब्रॉस. पिक्चर्स 2005 6 10 Russia 2005 6 15 United States 2005 6 15 Canada 140 मिनट अंग्रेज़ी $150 मिलियन $372,710,015Batman Begins at https://web.archive.org/web/20140902193235/http://boxofficemojo.com/movies/?id=batmanbegins.htm 2 सितंबर 2014 बॉक्स ऑफ़िस मोजो
बैटमैन बिगेन्स (Batman Begins) वर्ष 2005 की एपिक सुपरहीरो फ़िल्म है जो डीसी काॅमिक्स के काल्पनिक पात्र बैटमैन पर आधारित है, जिसे क्रिस्टोफ़र नोलन ने निर्देशन और पटकथा सह लेखन की कमान संभाली है और अदाकारों में क्रिश्चियन बेल, माइकल केन, लियाम निसन, कैटी हाॅम्स, गैरी ऑल्डमैन, किलेन मर्फी, टाॅम विल्किन्सन, रुटगेर हेयुर के साथ केन वातानाबे और माॅर्गन फ्रीमैन शामिल है। यह 'बैटमैन' फिल्म सीरिज का नया संस्करण हैं, जिसमें शीर्षक किरदार (बेल) के प्रारंभिक उद्गम के साथ उसके वास्तविक रूप, ब्रुस वेयन के बचपन में चमगादड़ो के प्रति भय, माता-पिता की मृत्य, अपनी एकांत सफर बैटमैन बनने की प्रेरणा से लेकर, लीग ऑफ शैडो के मास्टर राश'अल गुल (वातानाबे) के साथ भिड़न्त और दहशतगर्द स्केयरक्रो (मर्फी) द्वारा गाॅथम शहर की जल-आपुर्ति लाइन के जरिए एक डर पैदा करने वाली ड्रग को वाष्पीकृत कर लोगों में जबरदस्त डर और हिस्टेरिया (मृगि का दौरा) की परिस्थिति खड़ी कर शहर में विनाशकारी हिंसक फैलाने पर उल्लेख किया गया है। फिल्म की पटकथा का अधिकांश भाग, बैटमैन की क्लासिक काॅमिक्स से ही प्रेरित बताया गया, जिनमें 'द मैन हु फाॅल्स', 'बैटमैन: ईयर वन और 'बैटमैन: द लाॅन्ग हेलाॅवीन' आदि का समावेश है।
हाँलाकि 'बैटमैन' सिरिज की फिल्मों की असफलता की तरह गत 'बैटमैन एण्ड राॅबिन' (1997) भी व्यावसायिक एवं समीकाक्षात्मक रूप से निराशाजनक प्रर्दशन कल चुकी थी, सो इस बार नोलान और डेविड एस. गोएर साल 2003 से पहले ही फिल्म को अधिक स्याह और वास्तविक टोन उजागर कराने का लक्ष्य निर्धारित कर चुके थे, साथ ही मानवीय पहलू और मुद्दों पर भी गौर किया गया। लेकिन असल मकसद दर्शकों में बैटमैन और ब्रुस वेयन के प्रति समान रुचि बनाए रखने पर भी मशक्कत की गई।
फ़िल्म के छायांकन के लिए आइसलैंड और शिकागो के लोकेशन चुने गए, अन्य में पारंपरिक स्टंट और मिनिएचरों का सहयोग लिया गया जिसमें कंप्यूटर जेनेटिक इमैजनरी इफेक्ट्स का काम किया गया।
'बैटमैन बिगेन्स' को जुन 17, 2005 में संयुक्त अमेरिका और कनाडा के 3,858 थियटरों में ओपनिंग मिली और पहले साप्ताहिक रिलीज को उत्तरी अमेरिका में $48 मिलियन और वैश्विक तौर $ 374 मिलियन से अधिक का कारोबार किया। फिल्म को समीक्षकों की प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक रही और इसे दशक की सर्वश्रेष्ठ सुपरहीरो फिल्म घोषित की गई है। समीक्षकों ने फ़िल्म में डर के विषय को लेकर गौर किया और फ़िल्म में स्याह परिदृश्य रचने का भी स्वागत किया जिन्होंने पिछली बैटमैन सिरिज से इसकी अपेक्षा की थी। फिल्म 'बैटमैन बिगेन्स' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म छायांकन के रूप में अकादमी पुरस्कार को नामांकित हुई और तीन बाफ्टा पुरस्कार मिले। इसके साथ ही द डार्क नाईट (2008) और द डार्क नाईट राइसेस (2012) इस कहानी के खंड को जारी रखती है, जिसे फिर द डार्क नाईट ट्रायलाॅजी के नाम से जाना गया।
सारांश
बचपन में, ब्रुस वेयन खेलते हुए अचानक एक सूखे कुएँ में गिर पड़ता है और वहां मौजुद चमगादड़ों का झुंड उस पर हमला करते हैं, जिससे चमगादड़ों के प्रति बुरी तरह भयभीत हो उठता है। उसी रोज अपने माता-पिता साथ ऑपेरा शो में चमगादड़ों की पोशक पहने नाटककारों से असहज होते ब्रुस को देख वे थियेटर से बाहर आ जाते हैं। जहां जाॅय चिल नाम का चोर उनको लूटने के प्रयास में ब्रुस के सामने ही उसके माता-पिता की हत्या कर देता है। अनाथ हो चुका, ब्रुस की परवरिश की जिम्मेदारी उसके पारिवारिक बटलर (सेवक), अलफ्रेड पेनीवर्थ उठाता है।
चौदह साल बाद, जब चिल को गाॅथम शहर के माफिया सरगना कार्माइन फेल्काॅनी के खिलाफ गवाही देने के लिए रिहा किया जाता है। युवा ब्रुस बदले के इंतजार में चिल को मारने की कोशिश करता, फेल्काॅनी का भेजा हत्यारा मौके पर वारदात को अंजाम दे देता है। ब्रुस के बचपन की दोस्त, रैचेल डाॅव्स जोकि अब असिस्टेंट डिस्ट्रिक अटाॅर्नी (सह वकील) है, जो ब्रुस के कानूनी व्यवस्था पर हीनभावना रखने का ताना देती है, वर्ना उसके पिता आज इस दुस्साहस पर बहुत शर्मिन्दा होते। ब्रुस तब फेल्काॅनी से मिलता, जो कहता है उसने यह सारी ताकत सिर्फ डर की बुनियाद पर ही खड़ी की है। इस अपमान से ब्रुस अपराधियों से भरी दुनिया में उनकी कार्यशैली को समझने इस अज्ञात सफर पर निकल पड़ता है। लद्दाख के कारावास में ब्रुस की मुलाकात हेनरी डुकार्ड के उस न्यौते पर होती है, जोकि 'लीग ऑफ शैडो' का सदस्य है, जिसका नेतृत्व राश'अल गुल करता है। जहां ब्रुस आगे चलकर युद्ध प्रशिक्षण और डर पर विजय प्राप्त करता है। लेकिन जल्द ही ब्रुस को एहसास होता है कि यह संगठन, भ्रष्ट होते गाॅथम पर विनाश मचाने की योजना बना रहा है। ब्रुस, संगठन के आग्रह को ठुकराता है और शिविर में आग लगाकर भागने की कोशिश करता है। राश जलते मलबे के ढेर में दबकर मारा जाता है, पर अंततः ब्रुस किसी तरह बेहोश डुकार्ड को बचा लेता है।
ब्रुस अब गाॅथम में व्याप्त जुर्म के खिलाफ लड़ने का इरादा लिए लौटता है। और बचपन के डर की प्रेरणा पर अपनी वास्तविक चेहरा छिपाने के लिये 'द बैटमैन' की पहचान को आकार देती है और वेयन मेनर (किले) के नीचे बसे गुफाओं में अपना गुप्त तहखाना बनाता है। दूसरी ओर वह अपने पारिवारिक कंपनी, वेयन इन्टरप्राइज के व्यापार में रुचि दिखाता है, जिसके संचालक विलियम अर्ल तर्कहीन तरीके से चला रहे हैं। ब्रुस कंपनी के आर्किविस्ट ल्युसियस फाॅक्स से मिलकर प्रोटोटाइप डिफेंस टेक्नोलॉजी (सैन्य रक्षात्मक तकनीक) के अंतर्गत बनवाई गई एक प्रोटेक्टिव बाॅडीसूट और एक 'टम्बलर' नाम की बख्तरबंद वाहन का परीक्षण करता है। अपनी इस रक्षात्मक गतिविधियों पर से संदेहास्पद ध्यान हटाने के लिए, ब्रुस लोगों के सामने खुद को एक बिगड़ैल अमीरज़ादे के तौर पर पेश करता है।
ब्रुस अब बैटमैन के भेष में ड्रग से लदे जहाज को रोकता है, माफिया बाॅस फेल्काॅनी के खिलाफ सबूतों पर रैचेल कार्यवाई करती है और ईमानदार पुलिस सार्जेन्ट जेम्स गाॅर्डन द्वारा गिरफ्तार करवाती है। जेल में बंद फेल्काॅनी जब साईकेट्रिक्ट (मनोवैज्ञानिक) डाॅ. जाॅनाथन क्रैन को धमकी देता है कि यदि उसे ट्रायल में मानसिक रूप से अयोग्य साबित नहीं किया, तो वह उसके अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश कर देगा, क्रैन एक डर उत्पन्न करने वाली 'हेल्युसिनाॅजन' (भ्रमित करने की दवाई) और एक बोरीनुमा मुखौटे के जरिए फेल्काॅनी को भयभीत कर देता है और 'अर्खाम' पागलखाने में भर्ती करता है। वहीं ड्रग की गुप्त छानबीन पर निकला बैटमैन भी "द स्केयरक्रो" के हेल्युसिनाॅजन दवा का शिकार होता है। अल्फ्रेड द्वारा सुरक्षित बचाए जाने बाद फाॅक्स उसे प्रतिरोधक दवाई देकर स्वस्थ करता है।
अर्खाम में जब रैचेल को क्रैन द्वारा पकड़े जाने तक उसकी भ्रष्ट गतिविधियों की जानकारी होती है कि क्रैन, गाॅथम की जलापुर्ति प्रणाली में उसी भय उत्पन्न करने वाली ड्रग मिला रहा है। रैचेल पर क्रैन कुछ और परिक्षण करता, बैटमैन वहां उसे बचाता है औल गिरफ्त में आए क्रैन से खुलासा होता है कि वह राश'अल गुल की योजना पर काम कर रहा है। बैटमैन पुलिस की घेराबंदी तोड़कर और गाॅर्डन की मदद के जरिए रैचेल को बच निकलता है ताकि जल्द गुफा पहुंचकर उसको एंटीडाॅट देने और तत्काल इसके व्यापक निर्माण का प्रबंध करवा सके।
फिर वहां ब्रुस के तीसवें जन्मदिन में डुकार्ड, अब खुद राश'अल गुल के रूप में शिरकत करता है, जिसके पास वेयन इन्टरप्राइज से चुराई एक शक्तिशाली माइक्रोवेव एमीपर है, जो गाॅथम की जल-प्रणाली में घुले डाॅ. क्रैन की ड्रग को वाष्पीकृत कर, शहरवासियों में डर व दहशत का दौरा देकर फसाद मचाएगा। डुकार्ड वेयन मेनर में आग लगाकर और नाकाम ब्रुस को मरने छोड़ देता है, लेकिन किसी तरह अल्फ्रेड उसे बचा लेता हैं।
राश वह माइक्रोवेव एमीटर गाॅथम की 'मोनोरेल' सिस्टम के यहां ले जाता है, जहां ट्रेन द्वारा केंद्रीय जलस्रोत में घुले ड्रग तक पहुँचकर पूरे शहर के वातावरण में फैलाना है। उधर बैटमैन, रैचेल को दंगाईयों से बचाता है और अप्रत्यक्ष रूप से उसकी वास्तविकता का पता चल जाता है। बैटमैन बड़ी मुश्किलों से मोनोरेल पर राश को धर दबोचता है और नीचे गाॅर्डन, टम्बलर के प्रलयंकारी विस्फोटकों से पटरियों के आधार खंभो को तबाह कर देता है। बैटमैन अब राश को मारने से इंकारता है लेकिन उसे जिंदा बचाने की भी गुंजाइश नहीं देता, बैटमैन बाहर निकलता है और राश ट्रेन समेत एक धात्तक दुर्घटना में मारा जाता है।
आखिरकार ब्रुस अपना सम्मान रैचेल के प्रति जीतता है, लेकिन प्रेम दिलाने में असमर्थता जताती है, शहर को बैटमैन की जरूरत तक वह उससे दूर रहने का फैसला करती है। ब्रुस अब जनहित सेवाओं के लिए दुबारा वेयन इन्टरप्राइज का मालिक बनता है, अर्ल को बर्खास्त किया जाता है और फाॅक्स नये संचालक के रूप में नियुक्त हता सार्जेन्ट गाॅर्डन को गाॅथम पुलिस विभाग से लेफ्टिनेंट की पदोन्नति मिलने पर, बैटमैन को वह बैट-सिग्नल द्वारा बुलाता है और एक अपराधी द्वारा वारदात स्थल पर जोकर के कार्ड छोड़े जाने पल विमर्श करता है, बैटमैन निरिक्षण करने का वायदा करता है।
भूमिकाएँ
क्रिश्चियन बेल - ब्रुस वेयन/बैटमैन : एक अरबपति, सामाजिक हित चाहनेवाले बिजनेस टायकून जिसने आठ वर्ष की उम्र में एक चोर द्वारा अपने पैरेंट्स की हत्या देखी और युवा होने तक सात साल अपराध का सबक जानने अज्ञात सफर पर निकल पड़ता है और फिर गाॅथम लौटकर जुर्म के खिलाफ, बैट की पोशाक पहन अपराधियों को पकड़ता है। सितंबर 11, 2003 से पहले अभिनेता बेल की सहमति तक, डैरेन एरोनोफ्सकाई इस फ़िल्म की भूमिका की योजना को लेकर उत्सुक थे, [5] वहीं इयाॅन बैले, हैनरी केविल, बिली क्रुडप, ह्युज डेन्सी, जैक गिलेनहाल, जाॅशुआ जैक्सन, हिथ लेजर, डेविड बाॅरियान्ज़ एवं सिलैन मर्फी ने कमोबेश दिलचस्पी दिखाई थी।[4][6][7] बतौर कास्टिंग डाइरेक्टर एमी एड्म्स भी जल्द से जल्द ब्रुस वेयन/बैटमैन की शीर्ष नायक का काम पूरा करना चाहते थे, [8] वहीं बेल ने महसूस किया कि पिछली फ़िल्मों में बैटमैन के किरदार के अपेक्षा उनके खलनायकों पर अधिक ध्यान लगाया गया था। [9] तो बेल ने बैटमैन के चरित्र की विशिष्टता पर गौर करते हुए उनकी सुपरहीरो संबंधित ग्राफिक नाॅवेलों और इलिस्ट्रैशन का अध्ययन किया। [10] निर्देशक नोलान ने बेल के बारे में कहा, "उनमें दरअसल वही स्याह और उजले पक्ष को उजागर करने लायक व्यक्तित्व था, जिनकी हमें तलाश थी" [11] लेखक गाॅतय के अनुसार कुछ ही अभिनेता ब्रुस वेयन और बैटमैन की अह्म भूमिका कर सकते थे, लेकिन शायद बेल ही दोनों के विभिन्न व्यक्तित्व को निभा सकते थे। [12] बेल ने फ़िल्म में लगभग इस पात्र के चार आयामों की अदायगी की है: जिनमे से एक बैटमैन की उग्रता; एक बिगड़ैल रईसज़ादे का छद्म रूप ताकि ब्रुस अपना असल मकसद छुपा सके; एक बेहद जुनूनी युवक और एक बहुत ही ढीट नौजवान जो अपने जीवन के उद्देश्य को खोजने चला है। [13] बेल ने फ़िल्म में इस पात्र के लगभग चार आयामों की अदायगी की है: जिनमे से एक बैटमैन की उग्रता; एक बिगड़ैल रईसज़ादे का छद्म रूप ताकि ब्रुस अपना असल मकसद छुपा सके; एक बेहद जुनूनी युवक और एक बहुत ही ढीट नौजवान जो अपने जीवन के उद्देश्य को खोजने निकल पड़ा है। [13] हाँलाकि बेल को अपने काॅस्चयुम से काफी शिकायत हुई, जो उनकी जरूरी मूड को खराब कर देती है। उन्होंने कहा "बैटमैन बनने का अनुभव काफी भयानक रहा और ऐसा लगता है जैसे आपने किसी दानव का सूट पहन रखा हो, ऐसा महसूस होता है कि बैटमैन के सुट में कोई इंसान के बजाय कोई और ही किस्म का प्राणी रहता हो।"[10] हाँलाकि अपनी पिछली फ़िल्म "द मशीनिस्ट" में वे काफी वजन कम कर चुके थे, सो बेल ने इस रोल की शारीरिक मजबूती के लिए एक निजी प्रशिक्षक रखा ताकि वे निश्चित महीने तक खुद का 100 पाउण्ड (45 किग्रा) जितना वजन बढ़ा सके। अपने इच्छानुसार बढ़े वजन के बाद उन्होंने इस भाग के लुक पर काफी ध्यान दिया। बावजूद बेल इस बात को स्वीकारते हैं कि बैटमैन के किरदार के लिए उनका बनाया बलिष्ठ शरीर सिर्फ तेजी और मजबूती दिखाने तक और उपयुक्त नहीं बना पाएँ। क्योंकि फ़िल्म की शुटिंग शुरू होने बाध उनका वजन फिर सामान्य होने लग गया था।[12]
गज़ लेविस - किशोर ब्रुस वेयन की भूमिका में[14]
माइकल केन - अल्फ्रेड पेनीवर्थ
लियाम निसन - हैनरी डुकार्ड/रा'श अल गुल, एक रहस्यमय शख्स, ब्रुस का मुख्य प्रशिक्षक और मेंटर जो पहले तो "लीग ऑफ शैडो" का मुख्य सदस्य हैं।
केटी हाॅम्स - रैचेल डाॅव्स, ब्रुस की बचपन की दोस्त और उसकी लव इंट्रेस्ट, जोकि अब गाॅथम डिस्ट्रिक अटाॅर्नी में सहायक के थौर पर शहर में पनपते जुर्म के खिलाफ कार्यरत है।
एमा लाॅकहार्ट - किशोर रैचेल डाॅव्स की भूमिका में।
गैरी ऑल्डमैन - सार्जेन्ट जेम्स "जिम" गाॅर्डन, गाॅथम सीटी पुलिस विभाग के चंद ईमानदार ऑफिसरों में से एक, जहां ब्रुस के माता-पिता की हत्या के बाद उनसे भावनात्मक नाता रहा, और आगे चलकर नौजवान ब्रुस, बैटमैन के तौर पर एक-दूसरे की मदद करते हैं। निर्देशक नोलान के मुताबिक ऑल्डमैन उनके रा'श अल गुल के रूप में पहले चुनाव थे,
सिलियन मर्फी - डाॅ. जाॅनाथन क्रैन/स्केयरक्रो: एक भ्रष्ट साईकोफर्माकोलाॅजिस्ट (मनोविशेषज्ञ) जो अर्खाम असाय्लम के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर पदाधिकारी है, जिन्होंने रा'श अल गुल के शिविरस्थल हे मिले फूलों से एक डर उत्पन्न करनेवाली टाॅक्सीन (ज़हर) का रूप दिया और अपने अलग व्यक्तित्व के लिए एक गैसरोधी बोरीनुमा नकाब पहन एक डरानेवाले शख्स बन खुद को "मास्टर ऑफ फियर" के नाम से कहलाते, अपने इंसानी मरीजों को वह परिलक्षित चुहों के समान इस ज़हर का परिक्षण करता है, जिसे वह कार्माईन फेल्काॅन के दम पर तस्करी करवाकर रा'श की मदद करता हैं। निर्देशक नोलान ने स्केयरक्रो की कास्टिंग से पूर्व बैटमैन की भूमिका के लिए मर्फी जैसा ही आयरिश अभिनेता लेने का निर्णय लिया था। [23] मर्फी ने स्केयरक्रो से संबंधित कुछ काॅमिक्स का अध्ययन किया, और इस किरदार को अतिनाटकीय से बचाने के उन्होंने नोलान से विमर्श भी किया। बकौल मर्फी "मैंने वाॅर्ज़ेल गम्मीज़ की तरह दिखने की कोशिश नहीं की, वैसे भी वह कोई रौबदार जिस्म के मालिक नहीं है – उससे ज्यादा उन्हें इंसानी फितरतों को उकसाने और मनमाफिक काम कराने में दिलचस्पी है।" [24]
टाॅम विल्किनसन - कार्माईन फेल्काॅन
रुटगेर हाॅउर - विलियम अर्ल
केन वातानाबे - रा'श अल गुल, दिवंगत से पूर्व ब्रुस के प्रशिक्षक
मार्क बुन जुनियर - डिटेक्टिव आर्नाॅल्ड फ्लैस
लुईस रोचे - थाॅमस वेयन, ब्रुस वेयन के दिवंगत पिता
माॅर्गन फ्रीमैन - ल्युसियस फाॅक्स
अन्य सहायक भूमिकाओं में जो शामिल हैं - लैरी हाॅल्डेन - डिस्ट्रिक एटाॅर्नी कार्ल फिंच; काॅलिन मैक'फार्लेन - पुलिस कमिश्नर गिलैन बी, लाॅयेब; क्रिस्टिन एड्म - जेसिका, ल्युसियस फाॅक्स की सेक्रेटरी; सारा स्टीवर्ट - मार्था वेयन, ब्रुस की दिवंगत मां; रिचर्ड ब्रेक - जाॅय चिल, वेयन दंपति का हत्यारा; गेरार्ड मर्फी - भ्रष्ट उच्च न्यायाधीश फैडेन; चार्ल्स एड्वर्ड - वेयन इन्टरप्राइज के एक्ज्युकेटिव; टिम बूथ - विक्टर ज़्सेस्ज़; रेड स़ेर्बेद्ज़िजा - एक बेधर, वह शख्स जिसने आखिरी समय ब्रुस को गाॅथम छोड़ते देखा और पहला नागरिक जिसने पहली बार बैटमैन को देखे जाने का गवाह बना और दो पुलिसकर्मियों की वर्दी पहने अभिनेता रिस्टियार्ड कूपर और एंड्रयू प्लेविन। जैक ग्लीसन, जिसने अभिनेता बेल के साथ 2002 की फिल्म रीन ऑफ फायर में सह-अभिनय किया और HBO सिरिज की गेम ऑफ थ्राॅन्स में जाॅफ़्रे बेराथ्योन की निभायी भूमिका में ख्याति मिलने बाद, ऐसे बच्चे की भूमिका की जिसमें वह 'बैटमैन' को अपना आदर्श मानता है और वही राश'अल गुल के आदमियों से बचाता भी है। अभिनेता जाॅन फू, जाॅय एन्साह, स्पेन्सर वाइल्डिंग, डेव लेगीनो, खान बाॅन्फिल्स, राॅड्ने रियान और डीन एलेक्जड्राॅ सभी 'लीग ऑफ शैडो' के सदस्य।
कलाकार
चरित्रWorld अभिनेता मूलIndia हिन्दी डबिंगब्रुस वेन/बैटमैनक्रिश्चियन बेल समय राज ठक्करअल्फ्रेड पेनिवर्थमायकल केनशाहनवाज प्रधानराश अल गुललिआम निसनअनिल दत्तरैचेल डॉसकेटी होम्सप्रज्ञा पांड्या शाहसार्जंट जेम्स गॉर्डनगेरी ओल्डमन ललित अग्रवालडॉ॰ जॉनाथन क्रेन/स्केयरक्रोसिलियन मर्फीअमर बबरियालुशियस फॉक्समॉर्गन फ्रिमैनउदय सबनीसरास अल गुलकेन वातानाबेराजेश जौलीकमिश्नर लोएबकॉलिन मसफरलनेकारमाइन फ़लकनेटॉम विल्किनसनदिलीप सिन्हा
हिन्दी डबिंग कर्मचारी
डब संस्करण जारी करने का वर्ष: २००५
मीडिया: सिनेमा/वीसीडी/डीवीडी/टेलीविज़न
द्वारा निर्देशित: एलिज़ा लुईस
अनुवाद: ????
समायोजन: ????
उत्पादन: मेन फ़्रेम सॉफ्टवेयर कम्युनिकेशंसhttp://www.mainframeindia.in/portfolio.html Main Frame Software Communications mainframeindia.in 2011 2013-10-25 https://web.archive.org/web/20131029184653/http://www.mainframeindia.in/portfolio.html 29 अक्तूबर 2013 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0372784
श्रेणी:द डार्क नाइट ट्राइलॉजी