Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ब्लैक मेल (1973 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ब्लैक मेल ब्लैक मेल का पोस्टर विजय आनन्द विनोद दोशी विजय आनन्दविनोद कुमार धर्मेन्द्रराखीशत्रुघन सिन्हा कल्याणजी-आनंदजी एन० वी० श्रीनिवास विजय आनन्द आर० के० स्टूडियो वी० आर० पिक्चर्सविनोद दोशी प्राॅडक्शंसडिजिटल एंटरटेनमेंटपाॅलीडोर 1973 146 मिनट भारत हिंदी ब्लैक मेल 1973 मे प्रदर्शित तथा विजय आनंद दूारा निर्देशित एक रोमांचक हिंदी फिल्म है। जिसमें धर्मेन्द्र, राखी और शत्रुघन सिन्हा मुख्य भूमिका मे है। संक्षेप प्रोफ० खुराना जोकि एक सनकी वैज्ञानिक हैं, सूर्य की किरणो से बिजली उत्पादन एक नुस्खा खोज निकालते है। यह खोज उन्हे बहुत मशहूर कर देती है, और उनके नुस्खे की भी काफ़ी मांग हो जाती है। परंतु क्षेत्रीय उद्योगपति मि० मेहता को इससे नुक़सान और संभवत: दिवालियाँ होने का भय सताने लगता है। मेहता और उनका सहयोगी जीवन, जो उनकी बेटी आशा का प्रेमी भी है, एक योजना बनाते है कि अगर आशा की शादी प्रोफ० खुराना के भतीजे कैलाश से करा दी जाएँ; जो उनकी सारी संपत्ति का वारिस है; तो वो नुस्खा हासिल करके दिवालियाँ होने से बचाँ जा सकता है। लेकिन इकलौती समस्या ये है कि आशा इसमें सहयोग नहीं करती, तब जीवन उससे विवाह करने से इनकार कर यूरोप मे बसने के लिए चला जाता है। अब आशा, कैलाश से शादी के लिए राज़ी हो जाती है, जो उससे बेइंतिहा प्यार करता है। विवाह संपन्न होता है, लेकिन शादी की पहली रात से ही उनके बीच ग़लतफ़हमियों शुरू हो जाती है क्योंकि कैलाश महसूस करता है कि आशा उससे कुछ छिपा रही है और चुपके से आधी रात को किसी से मिलने जाती है। क्या वो नुस्खा चोरी हो जाएगा? क्या आशा अपने पिता और जीवन की योजना मे शामिल है? आधी रात को कौन उससे मिलता है? चरित्र अभिनेता भूमिका धर्मेन्द्र कैलाश गुप्ता राखी आशा मेहता शत्रुघन सिन्हा जीवन मदन पुरी प्रोफ० रमाकांत खुराना इफ़्तिखार मि० मेहता कमल कपूर डाॅ० जे० के० शेट्टी जगदीश राज मि० दास केशव राणा पुलिस कमिश्नर संगीत क्रम गीत गायक १ पल-पल दिल के पास किशोर कुमार २ मिलें-मिलें दो बदन किशोर कुमार ३ शर्बती तेरी आँखों की किशोर कुमार ४ नैना मेरे रंग भरे लता मंगेशकर ५ आशा ओ आशा लता मंगेशकर बाहरी कड़ियाँ 0154706 बलैक मेल श्रेणी:1973 में बनी हिन्दी फ़िल्म