Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यारकन्द नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यारकन्द नदी (उईग़ुर: ur, चीनी: 叶尔羌河, अंग्रेजी: Yarkand River) मध्य एशिया में चीन के शिनजियांग प्रांत में बहने वाली एक नदी है। यह शिनजियांग के काश्गर विभाग में काराकोरम पहाड़ों में उत्पन्न होती है। कुछ दूरी में इसमें शक्सगाम नदी (जिसे केलेचिन नदी और मुज़ताग़ नदी के नामों से भी जाना जाता है) आकर विलय करती है। यहाँ के स्थानीय किरगिज़ लोग इस इलाक़े की यारकन्द नदी को रस्काम नदी के नाम से जानते हैं। आगे चलकर यह नदी तारिम नदी में विलय हो जाती है। अपनी शुरुआत से तारिम नदी में विलय तक यारकन्द नदी लगभग ९७० किमी (६०० मील) लम्बी है। == इन्हें भी देखें == तारिम नदी शिनजियांग == सन्दर्भ ==