411 REFERENCE · Wikipedia
राउत नाच
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px
राउत नाचा या राउत नाच या राउत-नृत्य', यादव समुदाय का दीपावली पर किया जाने वाला पारंपरिक नृत्य है। इस नृत्य में राउत लोग विशेष वेशभूषा पहनकर, हाथ में सजी हुई लाठी लेकर टोली में गाते और नाचते हुए निकलते हैं। गांव में प्रत्येक गृहस्वामी के घर में नृत्य के प्रदर्शन के पश्चात् उनकी समृद्धि की कामना युक्त पदावली गाकर आशीर्वाद देते हैं। टिमकी, मोहरी, दफड़ा, ढोलक, सिंगबाजा आदि इस नृत्य के मुख्य वाद्य हैं। नृत्य के बीच में दोहे गाये जाते हैं। ये दोहे भक्ति, नीति, हास्य तथा पौराणिक संदर्भों से युक्त होते हैं। राउत-नृत्य में प्रमुख रूप से पुरुष सम्मिलित होते हैं तथा उत्सुकतावश बालक भी इनका अनुसरण करते हैं।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
नाचा
बाहरी कड़ियाँ
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध राउत नाच के कुछ दोहे भावार्थ सहित
तस्वीरों में- छत्तीसगढ़ में राउत नाचा महोत्सव
रावत नाच (हिन्दी चिट्ठा)
श्रेणी:लोकनृत्य
श्रेणी:छत्तीसगढ़