411 REFERENCE · Wikipedia
मध्य-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Region मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र क्षेत्र Rara.jpg रारा ताल, मुगू जिला रारा ताल, मुगू जिला नेपाल बिरेंद्र्नगर मुख्यालय अंचल ३ राप्ती कर्णाली भेरी 42378 2011 http://unstats.un.org/unsd/demographic/sources/census/2010_PHC/Nepal/Nepal-Census-2011-Vol1.pdf National Population and Housing Census 2011 Central Bureau of Statistics Kathmandu, Nepal pdf 12 अक्टूबर 2013 November 2012 https://web.archive.org/web/20131228224120/http://unstats.un.org/unsd/demographic/sources/census/2010_PHC/Nepal/Nepal-Census-2011-Vol1.pdf 28 दिसंबर 2013 live 3546682 auto NPT +5:45 ISO 3166-2 NP-2 Mid-Western Region in Nepal.svg मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र की अवस्थिति 1
मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र नेपाल का एक क्षेत्र था। जो नेपाल के पाँच विकास क्षेत्रों में से एक विकास क्षेत्र था। यह नेपाल के मध्य-पश्चिम में स्थित था। इस के पूर्व में नेपाल का पश्चिमांचल विकास क्षेत्र तथा पश्चिम में नेपाल का सुदूर-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र तथा उत्तर में चीन का तिब्बत तथा दक्षिण में भारत का उत्तर प्रदेश स्थित है। मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र का मुख्यालय बिरेन्द्रनगर में स्थित था। इस क्षेत्र में ३ अंचल तथा १५ जिलें था।
भूगोल
यह क्षेत्र नेपाल का सब से बड़ा प्रान्त है, जिसका क्षेत्रफल है: ४2,३७८ किमी२ (१६,३६२ वर्ग मील) पर जनसँख्या के हिसाब से चौथे अंक पर है, जिसका क्षेत्रफल: ३,५४६,६८२ है। इसका जनसँख्या घनत्व अन्य क्षेत्रो की अपेक्षा बहुत कम है, यहाँ ८३.७ व्यक्ति/किमी२ पर रहते हैं।
इस क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण नदी है कर्णाली या कौरियाला, जो भारत में घाघरा नाम से जानी जाती है। यह नदी गंगा नदी की मुख्य सहायक नदियों में से एक है जो गंगा नदी के बांये से आकर मिलती है, नेपाल में इस नदी की लम्बाई ५०७ किमी (३१५ मी) है जो नेपाल की सबसे लम्बी नदी है। कर्णाली नदी की कुछ सहायक नदियाँ हैं: पश्चिम-नदी, भेरी और सेती।
नेपाल का सब से बड़ा ताल, रारा ताल इसी क्षेत्र में स्थित है, जो कर्णाली अंचल के जिले में पड़ता है।
कर्णाली नदी प्रणाली द्वारा कृतित है यह क्षेत्र। यहाँ की मुख्य नदियाँ हैं: हुम्ला कर्णाली, मुगू कर्णाली, ठुली कर्णाली, भेरी, राप्ती और बबई।
यहाँ कुछ उच्च शिखर भी हैं जैसे: मुकुट हिमाल (६६३९ मी), पूतना हिमचुली (७२४६ मी), कांति हिमाल (६८५९), गोरख हिमाल (६०८८ मी), चांगला हिमाल (६५६३). यहाँ के २८.२% भूमी क्षेत्र जंगलों से ढका है, जहाँ विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे और वन्य-जन्तु पाए जाते हैं। यहाँ के अधिकांश क्षेत्र चट्टानी हैं तथा एकदम खड़े पहाड़ या पर्वत हैं। इसलिए इस क्षेत्र में विकास कम बहुत कम देखने को मिलता है। यह क्षेत्र बड़ी कठिनाई के साथ कच्चे सड़क के माध्यम से दुसरे क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, पर यहाँ के कुछ क्षेत्र जैसे: सिमिकोट, जुमला, डोल्पा, सुर्खेत, तुलसीपुर, नेपालगंज आदि में क्षेत्रीय हवाई अड्डे हैं जो इन क्षेत्रों को अन्य क्षेत्र से जोड़ते हैं। यह क्षेत्र विकास के मामले में सब से पीछे है, पर पर्यटन के मामले में आगे है। राष्ट्रीय निकुंज, झीलें, विभिन्न धार्मिक स्थल, गहरी खाइयाँ, पहाड़ी स्थल, घाटियाँ और खड़े चट्टानी पहाड़ें देखने को मिल सकते हैं।
इतिहास
इतिहास में यह क्षेत्र खसदेश का एक हिस्सा था। बाद में यहाँ जब खसदेश कई क्षेत्रों में टूट गया तो यह क्षेत्र कर्णाली के दुल्लू (डोटी के राइक) के क्षेत्राधिकार में चला गया जिसका राज्य क्षेत्र कर्णाली से लेकर उत्तराखंड के उत्तर-गंगा तक फैला हुआ था। बाद में यहाँबाइसे राज्य तथा चौबीसे राज्य स्थापित हुए।
गोरखा के महाराज पृथ्वी नारायण साह के समय में जब नेपाल एकीकरण अभियान चला तो बहादुर शाह ने सन १७८९ में इस क्षेत्र पर आक्रमण किया और इसे नेपाल में मिला लिया।
१८१४-१६ के अंग्रेज-गोरखा युद्ध में हुए सुगौली संधि के तहत इस क्षेत्र का तराई भाग अंग्रेजों को चला गया था जो उन्होंने नेपाल को १८६० में पुनः वापस कर दिया।
मध्य-पश्चिम क्षेत्र का प्रशासनिक विभाजन
मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र में ३ अंचल तथा १५ जिले हैं।
प्रान्तमध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्रअंचलकभेरीखकर्णालीगराप्तीजिलें१बांके१ डोल्पा१दांग२हुम्ला२बर्दिया२रोल्पा३जुम्ला३सुर्खेत३रुकुम४कालिकोट४जाजरकोट४प्युथान५मुगू५दैलेख५]सल्यान
देखने योग्य स्थान
बर्दिया राष्ट्रीय उद्यान
बर्दिया राष्ट्रीय उद्यान एक संरक्षित क्षेत्र है, जिसकी स्थापना १९८८ में की गई थी जिसका नाम रखा गया था शाही बर्दिया राष्ट्रीय उद्यान। इस उद्यान ने ९६८ किमी२ (३७४ वर्ग मी) का क्षेत्र ढक रखा है। यह तराई क्षेत्र में नेपाल का सब से बड़ा तथा बहुत कम बाधित राष्ट्रिय उद्यान है। इसका पूर्वी किनारा कर्णाली नदी से लगा है और बर्दिया जिले में बबई नदी इस के बिच से होकर बह रही है जो इस उद्यान को दो भागों में बाँटती है।
बांके राष्ट्रीय उद्यान
बांके राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना २०१० में नेपाल के दसवें राष्ट्रीय उद्यान के रूप में हुई है। इस उद्यान का संरक्षित क्षेत्र ५५० किमी२ (२१० वर्ग मी) में फैला हुआ है जिसका अधिकांश भाग चुरिया क्षेत्र में है।
रारा राष्ट्रिय उद्यान
रारा राष्ट्रिय उद्यान नेपाल के हिमालय पर एक संरक्षित क्षेत्र है और इस को १९७६ में स्थापित किया गया था। १०६ किमी२ (४१ वर्ग मील) में फैला यह क्षेत्र मुगू और जुम्ला जिले में पड़ता है। यह देश का सब से छोटा उद्यान है।
रारा ताल
रारा ताल नेपाल का सब से बड़ा ताल है। यह कर्णाली अंचल के मुगु जिले में पड़ता है तथा यह रारा राष्ट्रिय उद्यान के तहत आता है। रारा ताल समुद्र तल से २,९९० मीटर (९,८१० फीट) की ऊंचाई पर स्थित है जो १०.८ किमी (४.२ वर्ग मील) में फैला हुआ है। इसकी लम्बाई ५ किमी तथा चौड़ाई ३ किमी है, जिसकी गहराई १६७ मी (५४८ फीट) है।
मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र Chinaतिब्बत, चीन पश्चिमांचल उत्तर प्रदेश, भारत सुदूर-पश्चिमांचल
श्रेणी:नेपाल के पूर्व शासन प्रणाली