Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बिदुपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बिदुपुर यह वैशाली जिला में अवस्थित एक प्रमुख प्रखंड है। इस प्रखंड में लगभग सारी मुलभुत सुबिधा उपलब्ध हैं। अक्षयवट राय नगर (जो पहले बिदुपुर था) यहाँ के प्रमुख रेलवे स्टेशन है जहाँ पर पाँच जोड़ी पेसेंजर ट्रेन के अलावा कुछ एक्स्प्रेस ट्रेन का भी ठहराव है। चक सिकंदर इस प्रखंड का दूसरा रेलवे स्टेशन है। चाँदपुरा सैदाबाद,चेचर, मोहनपुर, पकौली, मधरापुर, विश्णुपुर राजखण्ड, मथुरा, गोखुला, मजलिशपुर, चकसिकंदर इस प्रखंड के प्रमुख गाँव है। बिजली के लिए यहाँ पर एक सब पावर स्टेशन मायाराम हाट के निकट अवस्थित है जो काफी जर्जर स्थिति मे है। बिजली के लिए लोगों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शिक्षा की स्थिति समान्य है। यहाँ दो प्राइवेट कॉलेज, हाई स्कूल, मिडिल स्कूल व प्राइमरी स्कूल है। लड़कियों के लिए कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालय भी है। मुस्लिम समाज के बच्चो के लिए मदरसा भी है। लोगो को सुरक्षा के लिए एक थाना बिदुपूर थाना व दूसरा ओ पी थाना है। यहाँ का जीवन मुख्य रूप से पूरी तरह कृषि पर निर्भर है। केला की खेती भी बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है। चेचर इस प्रखंड का प्रमुख दार्शनिक स्थल है। जहाँ पर पुराने जमाने का सामान है, जो खुदाई के दौरान मिला है। चेचर संग्रालय में सभी सामान को सुरक्षित रूप से रखा गया है। वित्तीय लेन देन के लिए इस प्रखंड में लगभग सभी बैंक है। एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी है जो प्रखंड कार्यालय से बिलकुल सटा हुआ है। इस प्रखंड का प्रमुख बाजार बिदुपुर बाजार, रेलवे स्टेशन बाजार, चकौसन बाजार है। इस प्रखंड में दो खेल का मैदान है, एक प्रखंड कार्यालय में तथा दूसरा अक्षयवट राय रेलवे स्टेशन के नजदीक है। पटना से प्रखंड कार्यालय की दूरी लगभग १६ KM है।