411 REFERENCE · Wikipedia
मिनरल एक्सप्लोरेशन कार्पोरेशन लिमिटेड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मिनरल एक्सप्लोरेशन कार्पोरेशन लिमिटेड (MECL) भारत सरकार का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इसकी स्थापना भारत सरकार के खान मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में एक स्वायत्त सार्वजनिक कंपनी के रूप में अक्टूबर, 1972 में हुई। इसका उद्देश्य किसी पूर्वेक्षण स्थल की खोज और अंततः उसके विदोहन के बीच अंतराल को कम करने के लिए खनिजों के व्यवस्थित गवेषण करना है। एमईसीएल का मिशन है - ‘‘ खनिजों के गवेषण और विदोहन के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण, लागत प्रभावी और समयबद्ध भू-वैज्ञानिक सेवाएं प्रदान करना।’’
एमईसीएल ने अपने स्थापनाकाल से अब तक (30 जून २०१3 को) कोयला, लिग्नाइट, बाक्साइट, ताम्र, स्वर्ण, सीसा, जस्ता, लौह अयस्क, चूनापत्थर, मैंगनीज, मैग्नेसाइट, क्रोमाइट, फ्लूओस्पार जैसे खनिजों और अनेक अन्य औद्योगिक खनिजों की 1264 परियोजना रिपोर्टें पूर्ण की है और 149034 मिलियन टन अयस्क खनिज निचय प्रमाणित हैं। इसने खनिजों के खनन और सज्जीकरण, सीबीएम के लिए उत्पादन कूप वेधन और कोयला स्टाकों के प्रतिचयन व विश्लेषण के क्षेत्र में अपनी सेवाओं का विविधरूपण किया है।http://www.mecl.gov.in/hindi/AboutUsHindi.aspx हमारे बारे में 11 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131023073902/http://www.mecl.gov.in/Hindi/AboutUsHindi.aspx 23 अक्तूबर 2013 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मिनरल एक्सप्लोरेशन कार्पोरेशन लिमिटेड का जालघर
श्रेणी:भारत सरकार के उपक्रम