411 REFERENCE · Wikipedia
तेरा जादू चल गया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तेरा जादू चल गया Tera Jadoo Chal Gayaa poster.jpeg तेरा जादू चल गया का पोस्टर वाशु भगनानी ए॰ मुत्थु इस्माइल दरबार इकराम अख्तर के॰ वी॰ शंकर जावेद सिद्दीक़ी अभिषेक बच्चन, कीर्ति रेड्डी, संजय सूरी, कादर ख़ान इकराम अख्तर रोबिन भट्ट 18 अगस्त, 2000 भारत हिन्दी
तेरा जादू चल गया सन् 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें अभिषेक बच्चन और कीर्ति रेड्डी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।अभिषेक बच्चन की हीरोइन रह चुकी है ये एक्ट्रेस, दो साल में ही टूट गई थी शादी https://www.bhaskar.com/news/ent-bol-keerthi-reddy-what-shes-currently-up-to-5339964-pho.html 27 जून 2024 यह फिल्म टिकट खिड़की पर और आलोचनात्मक रूप से असफल रही थी।Abhishek Bachchan: एक के बाद एक 15 फ्लॉप फिल्में, फिर भी हार नहीं माना इस स्टार ने... आज हैं बॉलीवुड के गुरु! https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/abhishek-bachchan-gave-many-flop-films-before-becoming-guru-of-bollywood-know-lesser-known-fact-about-him-2024-02-05?pageId=3 27 जून 2024 अमर उजाला hi
संक्षेप
आगरा के खूबसूरत नज़ारों वाली जगह पर पूजा (कीर्ति रेड्डी) की मुलाक़ात मशहूर कलाकार कबीर (अभिषेक बच्चन) से होती है। कबीर तुरंत पूजा की ओर आकर्षित हो जाता है और सोचता है कि वह भी उसको पसंद करती है। लेकिन पूजा सिर्फ़ कबीर की प्रतिभा की ओर आकर्षित है। वापस आने पर वह अपने बॉस मिस्टर ओबेरॉय (कादर खान) और उनके बेटे राज ओबेरॉय से मिलती है और राज से तुरंत प्यार करने लगती है।
मिस्टर ओबेरॉय पूजा के अक्सर देर से काम पर आने से नाखुश हैं और उसे नौकरी से निकालना चाहते हैं। एक साथी कर्मचारी मैगी (जॉनी लीवर) पूजा की मदद के लिए आता है और मिस्टर ओबेरॉय को बताता है कि पूजा की कबीर से सगाई हो गई है। वह पूजा की आगरा यात्रा के दौरान ली गई कुछ तस्वीरें भी दिखाता है। अपनी नौकरी बचाने के लिए पूजा अनिच्छा से इस नाटक में शामिल हो जाती है। कबीर को यह सब जानकर प्रोत्साहन मिलता है कि पूजा ने कबीर के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर दी है।
मुख्य कलाकार
अभिषेक बच्चन — कबीर श्रीवास्तव
कीर्ति रेड्डी — पूजा सिन्हा (आवाज़ तेजस्वनी कोल्हापुरे द्वारा डब)
संजय सूरी — राज ओबेराय
कादर खान — श्री ओबेराय
परेश रावल — गफ़ूर भाई
जॉनी लीवर — मैगी
टीकू तलसानिया — रमेश तोलानी
फ़रीदा जलाल — पूजा की मां
हिमानी शिवपुरी — श्यामा आपा, गफ़ूर की पत्नी
सतीश कौशिक — आयकर विभाग का कर्मचारी
असरानी — बिस्कुट कंपनी का मालिक
शम्मी — दादीमाँ
संगीत
गीत गायक समीर इस्माइल दरबार आगरा में है विनोद राठौड़, फरीदा, नितिन शंकर 6:29 ऐ चाँद तेरी सोनू निगम, अलका याज्ञिक 7:28 चोरी चोरी चुपके चुपके बाबुल सुप्रियो 6:30 जो इश्क़ का मतलब शंकर महादेवन 6:58 मुझे प्यार करो सोनू निगम, अलका याज्ञिक 6:17 क़यामत हो सोनू निगम, कविता कृष्णमूर्ति 6:57 तेरा जादू चल गया सोनू निगम, के॰ एस॰ चित्रा 5:56 तेरा जादू चल गया — 5:52 वाद्य संगीत
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0250774 तेरा जादू चल गया
श्रेणी:2000 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:इस्माइल दरबार द्वारा संगीतबद्ध फिल्में