Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महेसाणा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महेसाणा Mehsanaઆંબલીયાસણ Rajmahal Mehsana Gujarat India.jpg राजमहल, महेसाणा महेसाणा India Gujarat गुजरात में स्थिति देश प्रान्त गुजरात ज़िला महेसाणा ज़िला 184991 2011 भाषा प्रचलित गुजराती भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 384001, 384002 दूरभाष कोड 91 2762 GJ-02 लिंगानुपात 1.12 ♂/♀ http://mehsananagarpalika.com महेसाणा (Mahesana), जो मेहसाना (Mehsana) भी कहलाता है, भारत के गुजरात राज्य के महेसाणा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। अहमदाबाद से 74 किलोमीटर दूर स्थित मेहसाना जिला गुजरात के सबसे बड़े जिलों में एक है। महेसाणा लगभग 900 साल पुराने सूर्य मंदिर के लिए बहुत प्रसिद्ध है। 9027 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला यह जिला लोहे और स्टील के सबसे बड़े बाजारों में है। यहाँ स्थित तरंगा, मोदहरा, पाटन, संकेश्वर और महुडी जैन मंदिरों के लिए लोकप्रिय है। जिले का वाडनगर हडकेश्वर मंदिर के लिए चिर्चित है। थोल वन्यजीव अभयारण्य अहमदाबाद से 40 किलोमीटर दूर स्थित अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थल है। जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की विविध प्रजातियां यहां देखी जा सकती हैं।"Gujarat, Part 3," People of India: State series, Rajendra Behari Lal, Anthropological Survey of India, Popular Prakashan, 2003, ISBN 9788179911068"Dynamics of Development in Gujarat," Indira Hirway, S. P. Kashyap, Amita Shah, Centre for Development Alternatives, Concept Publishing Company, 2002, ISBN 9788170229681"India Guide Gujarat," Anjali H. Desai, Vivek Khadpekar, India Guide Publications, 2007, ISBN 9780978951702 भूगोल महेसाणा की स्थिति पर है। यहाँ की औसत ऊँचाई 81 मीटर (265 फीट) है। यह अहमदाबाद महानगर से ६९ मिलोमीटर दूर है। दर्शनीय स्थल श्री बहुचर माताजी मंदिर बहुचरा माता बहुचरा माता का मंदिर बहुचराजी शहर, जिल्ला महेसाणा गुजरात, भारत में स्थित है। यह अहमदाबाद से 110 किलोमीटर और महेसाणा से 35 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।बहुचरा माता एक हिन्दू देवी का नाम है, बहुचर माता के पिता बापल देथा चारण ओर माता देवल आई है, गुजरात के हलवद मे स्थित सापकडा गाँव में चैत्र शुक्ल पूनम के दिन चार देवीओ बुटभवानी माता, बलाड माता, बहुचर माता ओर बालवी माता ने अवतार धारण किया। तरंगा हिल्स तरंगा हिल्स अहमदाबाद से 140 किलोमीटर दूर स्थित तरंगा हिल्स को जैन मंदिरों के लिए जाना जाता है। इस पहाड़ी को जैन सिद्ध क्षेत्र कहा जाता है। पहाडी पर 5 दिगंबर और 5 श्‍वेतांबर मंदिर बने हुए हैं। माना जाता है कि इन पहाड़ियों के शिखर पर अनेक संतों ने मोक्ष प्राप्त किया था। 12वीं शताब्दी में यहां श्वेतांबर सोलंकी राजा कुमारपाल ने भगवान अजीतनाथ के सम्मान में यहां एक खूबसूरत मंदिर का निर्माण करवाया था। घंबू तीर्थ घंबू तीर्थ यह लोकप्रिय जैन तीर्थस्थल महेसाणा के घंबू में स्थित है। गंबीरा पार्श्‍वनाथ को समर्पित यहां का प्रमुख प्रमुख आकर्षण है। यहां तीर्थ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। हर साल हजारों की तादाद में सैलानियों का यहां आगमन होता है। श्री अगलोड तीर्थ अगलोड तीर्थ अगलोड स्थित यह चर्चित जैन तीर्थस्थल 151 सेमी. ऊंची भगवान वौपूज्यस्वामी की पदमासन मुद्रा में स्थापित प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। मुख्य मंदिर के निकट मनीभद्रवीर मंदिर भी देखा जा सकता है। अदभुत वास्तुकारी का प्रतीक यह मंदिर सिदाना के लिए एक आदर्श स्थल है। मंदिर को गुजरात के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में शुमार किया जाता है। रूनी तीर्थ रूनी तीर्थ मेहसाना के रूनी गांव में स्थित यह तीर्थ 126 सेमी. ऊंची भगवान गोडीजी पार्श्‍वनाथ की सफेद प्रतिमा के लिए लोकप्रिय है। यह मूर्ति पदमासन मुद्रा में स्थापित है। माना जाता है कि इसे हेमचन्द्राचार्य ने 450 साल पहले स्थापित किया था। श्री भोयानी तीर्थ भोयानी तीर्थ भोयानी गांव में स्थित जैन तीर्थस्थल भगवान मल्लीनाथ की सफेद मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। पदमासन मुद्रा में स्थापित इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग 1 मीटर है। मंदिर परिसर में तीन खूबसूरत गोपुरों को देखा जा सकता है। इसके निकट ही पदमावती देवी को समर्पित परिसर भी अति सुंदर है। इतिहास में उल्लेख है कि इसे पदमावती नगर के नाम से जाना जाता है। मंदिर में स्थापित मूल प्रतिमा खेद में कुंआ खोदते हुए मिली थी। हर साल माघ के महीने में यहां एक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। शंखेश्वर पदमावती तीर्थ शंखेश्वर पद्मावती तीर्थ मेहसाना के शंखेश्वर में स्थित यह जैन तीर्थस्थल 125 फीट ऊंची पदमावती देवी की आकर्षक प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। पदमावती देवी की मूर्ति के अलावा सरस्वती देवी, महालक्ष्मी देवी, नकोडा भरवजी और मनीभद्रवीर की प्रतिमाएं भी यहां देखी जा सकती हैं। इस तीर्थस्थल में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। इस तीर्थ के निकट ही 108 भक्तिविहार पार्श्‍वनाथ, श्री अगम मंदिर तीर्थ, भक्तामर मंदिर और गुरूमंदिर भी देखे जा सकते हैं। आवागमन वायु मार्ग मेहसाना का निकटतम एयरपोर्ट अहमदाबाद विमानक्षेत्र है, जो यहां से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। देश के अनेक हिस्सों से यह एयरपोर्ट जुड़ा हुआ है। रेल मार्ग मेहसाना रेलवे स्टेशन देश के अनेक हिस्सों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग राज्य परिवहन और निजी बसें मेहसाना के लिए नियमित चलती रहती हैं। गुजरात और पड़ोसी राज्यों से मेहसाना सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। इन्हें भी देखें महेसाणा ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:गुजरात के शहर श्रेणी:महेसाणा ज़िला श्रेणी:महेसाणा ज़िले के नगर *