411 REFERENCE · Wikipedia
नवाब तालाब
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवाब तालाब शामली जिला उत्तर प्रदेश, भारत 300px नवाब तालाब का दृश्य India Uttar Pradesh 300 उत्तर प्रदेश में अवस्थिति 29 23 28.09 N 77 11 57.72 E inline,title तालाब, झील उत्तर प्रदेश सरकार हाँ, सार्वजनिक दुर्दशा, दयनीय स्थिति मुग़ल राजवंश मुक़र्रब खान (मन्त्री, सम्राट जहाँगीर) दूधी पत्थर
नवाब तालाब: शामली जिला, उत्तर प्रदेश के नगर कैराना में स्थित है।
मुग़ल बादशाह जहांगीर (1569–1627) ने अपनी आत्मकथा "तुज़्क-ए-जहाँगीरी" में नवाब तालाब का वर्णन किया है।
विवरण
उत्तर प्रदेश के बड़े तालाबों (झीलों) में से एक कहा जाता है जिसकी लंबाई 220 गज और चौड़ाई 200 गज है।
ये एक ऐतिहासिक धरोहर है।
इतिहास
कैराना
बादशाह जहांगीर के मंत्री नवाब मुकर्रब खां ने 'नोलखा बाग़' अर्थात नो लाख फलदार वृक्षों के बाग के मध्य में नवाब तालाब का निर्माण कराया था। तालाब में जल निकट ही यमुना नदी से आता था।मुहम्मद उमर कैरानवी कैराना का नवाब तालाब 2007 22 https://archive.org/stream/KairanaKalAurAajhindiBook2/Kairana-kal-aur-aajआसपास कई दयनीय अवस्था में अवशेष देखे जा सकते हैं।nawab talab polutaded on kairaina https://www.jagran.com/uttar-pradesh/shamli-city-nawab-talab-polutaded-on-kairaina-19652808.html
300px|अंगूठाकार|दाएँ|नवाब तालाब
इस तालाब वाले बाग़ के 'आम' अकबर और जहांगीर को पसंद थे।Tuzuk-i-Jahangiri or memoirs of Jahangir,Tanslated by Alexander Rogers, Atlantic publisher, Drya ganj, New delhi-2, page 332, v2
https://archive.org/details/tuzukijahangirio00jahauoft
सम्राट जहांगीर ने कुछ समय इस बाग़ और तालाब पर बिताया था। अपनी आत्मकथा "तुज़्क-ए-जहाँगीरी" में लिखते हैं कि:
रविवार तारीख 16 को मैंने दिल्ली से प्रयाण (प्रस्थान) किया और शुक्रवार तारीख 21 को मैं परगना केराना (कैराना, सरकार सहारनपुर) में ठहरा। यह परगना मुकर्रब खां का पुराना स्थान है। यहां की आबो हवा न ठण्डी है और न गरम है। यहां की भूमि अच्छी है। मुकर्रब खां ने यहां बाग और इमारतें बनाई थी। शनिवार तारीख 22 को मैं और महिलायें इसमें घूमी यह वास्तव में आनन्ददायक बाग है। एक सौ चालीस बीधा फूलों की क्यारियां हैं। बाग के बीचों बीच एक तालाब है वह 220 गज लम्बा और 200 गज चौड़ा है। तालाब के बीच में चांदनी के समय बैठने के लिए एक समचतुष्कोण महताब बना हुआ है इसकी एक भुजा 22 गज है। यहां सब प्रकार के वृक्ष हैं ईरान में पैदा होने वाले वृक्षों में मैंने यहां पिस्ता का वृक्ष देखा और एक बहुत ही मनोहर साइप्रस (सरो) का वृक्ष देखा इस बाग में साइप्रस के 300 वृक्ष थे। तालाब के चारों ओर उपयुक्त इमारतें बन रही हैं। अनुवादक: डॉक्टर मथुरालाल शर्मा तुजक -ए- जहाँगीरी राधा पब्लिकेशन्स, नई दिल्ली 8174871950 पृष्ठ 293 से 294 https://archive.org/stream/in.ernet.dli.2015.464287#mode/2up कैराना यात्रा
"तुज़्क-ए-जहाँगीरी" इंग्लिश, दूसरे वॉल्यूम में भी यह विवरण मिलता है।The Tuzuk-i-jahangiri Or Memoirs Of Jahangir Vol II https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.282464/page/n117/mode/2up 112
बाहरी कड़ियाँ
नवाब तालाब, गूगल मेप पर
तुजुक-ए-जहाँगीरी अंग्रेजी में
आज भी खरे हैं तालाब (एक कालजयी पुस्तक) (अभिव्यक्ति (२००८))
इन्हें भी देखें
कैराना
जमील नक़्श
किराना घराना
रहमतुल्लाह कैरानवी
सन्दर्भ
श्रेणी:पर्यावरण
श्रेणी:उत्तर प्रदेश में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के दर्शनीय स्थल
श्रेणी:उत्तर प्रदेश का इतिहास
श्रेणी:उत्तर प्रदेश की संस्कृति
शामली जिला
श्रेणी:झीलें