Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भगदड़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भगदड़ भीड़ प्रबंधन की असफलता या अभाव की स्थिति में पैदा हुई मानव निर्मित आपदा है। यह प्रायः भीड़ भरे इलाको में किसी अफवाह के कारण भी पैदा होती है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाएं एवं प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण भी यह आपदा पैदा होती है। इसमें संपत्ति से अधिक जान की क्षति होने की संभावना रहती है। इसमें भीड़ अचानक किसी अफवाह, आशंका या भय के कारण तेजी से एक तरफ भागने लगती है जिसके कारण प्रायः बालक, वृद्ध एवं स्त्रियाँ भागते लोगों के पैरों के नीचे आकर कुचले जाते हैं। लोगों की भीड़ में दबने से मौत तक हो जाती है। श्रेणी:आपदाएँ श्रेणी:मानव-रचित आपदा *