Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बीटा वल्गैरिस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चुकंदर (बीटा वल्गैरिस) Koeh-167.jpg 240px बीटा वल्गैरिस उपजाति वल्गैरिस पादप एंजियोस्पर्म एकबीजपत्री कैर्योफिलेलिस अमारैन्थेशी बीटा B. vulgaris बीटा वल्गैरिस L. बीटा वल्गैरिस, जिसे साधारण भाषा में चुकंदर कहते हैं, अमारैन्थ परिवार का एक पादप सदस्य है। इसे कई रूपों में, जिनमें अधिकतर लाल रंग की जड़ से प्राप्त सब्जी रूप में प्रयोगनीय उत्पाद के लिये उगाया जाता है। इसके अलावा अन्य उत्पादों में इसके पत्तों को शाक रूप में प्रयोग करते हैं, व इसे शर्करा-स्रोत रूप में भी प्रयोग किया जाता है। पशु-आहार के लिये भी कहीं-कहीं प्रयोग किया जाता है। इसकी अधिकतर प्रचलित Beta vulgaris उपजाति vulgaris में आती है। जबकि Beta vulgaris उपजाति:maritima, जो ई-बीट नाम से प्रचलित है, इसी का जंगली पूर्वज है और भूमध्य सागरीय क्षेत्र, यूरोप की अंध-महासागर तटरेखा एवं भारत में उगती है। एक अन्य जंगली प्रजाति Beta vulgaris उपजाति:adanensis, यूनान से सीरिया पर्यन्त पायी जाती है। thumb|left|Beta vulgaris, नाम से प्रचलित चुकंदर, शाक विक्रेता के यहां चुकंदर में अच्छी मात्रा में लौह, विटामिन और खनिज होते हैं जो रक्तवर्धन और शोधन के काम में सहायक होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। यह प्राकृतिक शर्करा का स्रोत होता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन पाए जाते हैं। चुकंदर में गुर्दे और पित्ताशय को साफ करने के प्राकृतिक गुण हैं।चुकंदर खाओगे तो लाल हो जाओगे https://web.archive.org/web/20150609080843/http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/fitnesshealth/67-72-104353.html 9 जून 2015 |हिन्दुस्तान लाइव। ३० मार्च २०१०। डॉ॰ साची सोहल (डायटीशियन) इसमें उपस्थित पोटेशियम शरीर को प्रतिदिन पोषण प्रदान करने में मदद करता है तो वहीं क्लोरीन गुर्दों के शोधन में मदद करता है। यह पाचन संबंधी समस्याओं जैसे वमन, दस्त, चक्कर आदि में लाभदायक होता है। चुकंदर का रस पीने से रक्ताल्पता दूर हो जाती है क्योंकि इसमें लौह भी प्रचुर मात्र में पाया जाता है।एनीमिया दूर करे चुकंदर https://web.archive.org/web/20101121010810/http://in.jagran.yahoo.com/sakhi/?page=article&articleid=4831&edition=200902&category=12 21 नवंबर 2010 । याहू जागरण चुकंदर का रस हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। विशेषतया महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी है। चुकंदर में बेटेन नामक तत्व पाया जाता है जिसकी आंत व पेट को साफ करने के लिए शरीर को आवश्यकता होती है और चुकंदर में उपस्थित यह तत्व उसकी आपूर्ति करता है। कई शोधों के अनुसार चुकंदर कैंसर में भी लाभदायक होता है। चुकंदर और उसके पत्ते फोलेट का अच्छा स्रोत होते हैं, जो उच्च रक्तचापउच्च रक्तचाप से बचाता है चुकंदरसितंबर 2024 InternetArchiveBot और अल्जाइमर की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।बीपी कम करना है तो खाएं चुकंदर। मेरी आवाज सुनो। १३ फ़रवरी २००९ thumb|220px|चुकंदर की भारत में प्रचलित किस्म सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Beta vulgaris चुकंदर Beet चुकंदर - सेहत का सिकंदर http://uk.geocities.com/sf.nottingham@btinternet.com/beetroot.html Beetroot Stephen Nottingham e-book 2004 https://www.webcitation.org/5kmfeKO65?url=http://uk.geocities.com/sf.nottingham@btinternet.com/beetroot.html 25 अक्तूबर 2009 12 अप्रैल 2010 live Sorting Beta names - multilingual listing of the Beta species श्रेणी:अमारैंथेशी श्रेणी:पत्तेदार सब्ज़ियाँ श्रेणी:औषधीय पौधे श्रेणी:जड़ीय सब्ज़ियाँ श्रेणी:सब्ज़ी श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना