411 REFERENCE · Wikipedia
ससेर मुज़ताग़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|खारदोंग ला से ससेर मुज़ताग़
ससेर मुज़ताग़ (Saser Muztagh) भारत के लद्दाख़ क्षेत्र में स्थित एक पर्वतमाला है, जो महान काराकोरम पर्वतमाला की पूर्वतम उपश्रेणी है। दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर में इसे श्योक नदी घेरती है जो श्रेणी के दक्षिणपूर्व कोने में मोड़ लेती है। पश्चिम में नुब्रा नदी इसे कैलाश श्रेणी से अलग करती है। ससेर ला नामक पहाड़ी दर्रा इसे उत्तर के रिमो मुज़ताग़ नामक श्रेणी से अलग करता है।Jerzy Wala, Orographical Sketch Map of the Karakoram, Swiss Foundation for Alpine Research, Zurich, 1990.Jill Neate, High Asia: an illustrated history of the 7,000 metre peaks, The Mountaineers, 1989.
कुछ मुख्य पर्वत
यह ससेर मुज़ताग़ के उन पर्वतों की सूची है, जो 7,200 मीटर से ऊँचे हैं और 500 मीटर से अधिक की स्थलाकृतिक उदग्रता रखते हैं। इस से कम उदग्रता रखने वाले शिखर स्वतंत्र पर्वत नहीं माने जाते बल्कि आसपास के अन्य पर्वतों के ही शिखर माने जाते हैं (पर्वतों के कई शिखर हो सकते हैं)।
पर्वतऊँचाई (मीटर)ऊँचाई (फ़ुट)निर्देशांकउदग्रता (मीटर)मातृपर्वतप्रथम आरोहणआरोहण संख्या (प्रयास)ससेर कांगरी १7,67225,17134 52 00 N 77 45 09 E2,304गाशरब्रुम १19736 (4)ससेर कांगरी २ पूर्व7,51324,64934 48 15 N 77 48 18 E1,450ससेर कांगरी १20111 (0)ससेर कांगरी ३7,49524,59034 50 44 N 77 47 06 E850ससेर कांगरी १19861 (0)
इन्हें भी देखें
काराकोरम
श्योक नदी
लद्दाख़
सन्दर्भ
श्रेणी:काराकोरम
श्रेणी:भारत की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:लद्दाख़