411 REFERENCE · Wikipedia
गंडा सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पंजाबी इतिहासकार गंडा सिंह (इतिहासकार)गंडा सिंह फ़िरोज़पुर से ग़दर आंदोलन के प्रमुख नेता थे। उन्होने कुछ समय चीन के हन्काउ में भी बिताया और सन् १९२६ में च्यांग काई शेक से सन् १९२७ में मानवेन्द्रनाथ राय से मिले। अपनी पुरानी यात्राओं के दौरान उन्होंने कथित तौर पर ब्रिटिश विरोधी भाषण दिया था जबकि उन्होंने ग़दरवादी गतिविध के केन्द्र सिख गुरुद्वारा में राय की यात्रा के स्वागत में भाग लिया था। इसके बाद सिंह हिंदुस्तान ग़दर ढ़ंडोरा के कर्मचारी बने। वो अक्टूबर 1927 में नानकिंग चले गये जहाँ उन्होंने हिंदुस्तान ग़दर ढ़ंडोरा के सम्पादक के रूप में काम किया। इसके साथ ही उन्होंने ईस्टर्न ऑप्रेस्ड पीपल्स एसोशियेशन की शाखा का प्रबन्धन भी किया। सन् 1927 में नानकिंग में उनके साथ अर्जुन सिंह और उधम सिंह जुड़ गये तथा सन् 1929 में कुछ और लोग भी उनके साथ जुड़ गये। वो ग़दर पार्टी के उन नेताओं के समूह में शामिल थे जिन्हें देश से निर्वासित कर दिया गया था।https://books.google.com/books?id=rUWL-2hiBTwC India — China Relations in the First Half of the Twentieth Century दीपक बीआर एपीएच पब्लिशिंग 2001 9788176482455 नई दिल्ली 76–80 2012-05-15
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय क्रांतिकारी
श्रेणी:ग़दर पार्टी