411 REFERENCE · Wikipedia
विश्व बैंक समूह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2021
विश्व बैंक समूह ( विश्व बैङ्क समूह ), पाँच अन्तरराष्ट्रीय संगठनों का एक परिवार है। जो विकासशील देशों को ऋण प्रदान करता है। यह जगत का सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध विकास बैंक है और संयुक्त राष्ट्र विकास समूह में एक पर्यवेक्षक है। बैंक का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका में वाशिंगटन, डीसी में है। इसने 2014 के वित्तीय वर्ष में "विकासशील" और संक्रमण काल वाले देशों को ऋण और सहायता में लगभग $ 61 अरब प्रदान किये थे।
अध्यक्षता
परम्परागत रूप से, बैंक अध्यक्ष संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा नामित एक अमेरिकी नागरिक होता है, क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक है। नामांकित व्यक्ति कार्यकारी निदेशकों द्वारा पाँच वर्षीय नवीकरणीय अवधि की सेवा के साथ पुष्टि के अधीन है।
विश्व बैंक समूह के अभिकरण
विश्व बैंक समूह में शामिल हैं :
1944 में स्थापित अन्तरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक '(' इण्टरनेशनल बैंक फ़ॉर रिकंस्ट्रक्शन एण्ड डेवलपमेण्ट (IBRD) ''), जो सॉवरेन गारण्टी के आधार पर ऋण वित्तपोषण प्रदान करता है;
1956 में स्थापित अन्तरराष्ट्रीय वित्त निगम (IFC), जो मुख्य रूप से निजी क्षेत्र को, बिना सॉवरेन गारण्टी के विभिन्न प्रकार के वित्तपोषण प्रदान करता है;
1960 में स्थापित अन्तरराष्ट्रीय विकास संघ (आईडीए), जो आमतौर पर सरकारी गारण्टी के साथ रियायती वित्तपोषण (ब्याज मुक्त ऋण या अनुदान) प्रदान करता है;
निवेश विवादों के निपटान के लिए अन्तरराष्ट्रीय केंद्र (ICSID), 1965 में स्थापित, जो निवेश जोखिम को कम करने के लिए सरकारों के साथ काम करता है;
1988 में स्थापित बहुपक्षीय निवेश गारण्टी एजेंसी (MIGA), जो मुख्य रूप से निजी क्षेत्र को राजनीतिक जोखिम सहित कुछ प्रकार के जोखिमों के खिलाफ बीमा प्रदान करती है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
World Bank Group left
श्रेणी:बैंक