Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१८ जनवरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 right 18 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 18वाँ दिन है। साल में अभी और 347 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 348)। प्रमुख घटनाएँ 336- संत मार्क कैथोलिक पोप चुने गये। 1670- हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया। 1691- ब्रिटेन के राजा विलियम द्वितीय ने नीदरलैंड के शहर हेग की यात्रा की। 1701- ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे। 1778- जेम्स कुक ''हवाई द्वीपसमूह'' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने ''सेंडविच आइलैंड'' रखा। 1862- अमेरीका में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन। 1866- वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई। 1871- कैसर विल्हेम प्रथम और आट्टो फॉन बिस्मार्क ने दूसरे जर्मन साम्राज्य की स्थापना की। 1886- हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्लैंड में हुआ। इस दिन को मॉडर्न हॉकी के जन्मदिन के रूप में देखा जाता है। 1896- ''एक्सरे मशीन'' का पहला प्रदर्शन किया गया। 1915- फ़्रांस, रुस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध है। 1919- ''बेंटले मोटर्स लिमिटेड'' की स्थापना हुई। 1923- एलोन कॉलेज परिसर को नष्ट कर दिया गया। 1930- रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की। 1945- सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया। 1951- नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ। 1952- मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के। 1954- फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया। 1959- महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ा। 1960- अमेरीका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया। 1963- फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की। 1968- अमेरीका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए। 1968- तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया। 1974- इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया। 1976- फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया। 1986- दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे। 1987- लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई। 1989- चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया। 1991- ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बन्द कर दिया गया। 1995- याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया। 1997- भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार ''रेवा'' बेंगलुरु में लॉन्च की गई। 1997- ''नफीसा जोसेफ़'' ''मिस इंडिया'' बनीं। 1999- नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्म्य सेन को भारत रत्न के लिए नामित किया गया। 2001- लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली। 2002- संयुक्त राज्य अमेरीका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी । 2002- कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा। 2002- पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त। 2003- लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त। 2004- भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया। 2005- सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की। 2005- तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा। 2006- संयुक्त राज्य अमेरीका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी। 2008- जॉर्ज क्लूने संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये। 2008- मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों को मंजूरी प्रदान की गई। 2008- दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा। 2009- द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं। 2009- सौरभ गांगुली को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने सोने के बैट से सम्मानित किया। 2019- न्यायमूर्ति माहेश्वरी, न्यायमूर्ति खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली । 2019- क्रिकेट : धौनी और जाधव की बदोलत भारत की आस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत। 2020- रोम रैंकिंग सीरीज़ में विनेश फोगाट ने स्‍वर्ण पदक जीता। जन्म 1842- महादेव गोविंद रानाडे - जज (मृ-1901) 1927- सुन्दरम बालचंद्रन - वीणा वादक (मृ-1990) 1952- कूज मुनिस्वामी वीरप्पन - चन्दन तस्कर (मृ-2004) 1959- आचार्य देवव्रत - गुजरात के राज्यपाल 1972- विनोद काम्बली - क्रिकेट खिलाड़ी 1975- मोनिका बेदी - अभिनेत्री 1985- मिनीषा लाम्बा - अभिनेत्री निधन 1996- एन टी रामाराव - राजनीतिज्ञ और अभिनेता २००३-हरिवंश राय बच्चन-कवि बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन जनवरी, १८