411 REFERENCE · Wikipedia
ह्मोंग लोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ह्मोंग दक्षिण-पूर्वी एशिया की एक लोक-जाति है जो चीन, लाओस, वियतनाम और थाईलैंड के कुछ पहाड़ी इलाक़ों में बसती है। जनवादी गणराज्य चीन की सरकार इन्हें मियाओ जाति की एक उपजाति मानती है हालाँकि बहुत से ह्मोंग लोगों को यह स्वीकृत नहीं। ह्मोंग लोग ऐतिहासिक रूप से दक्षिण चीन में बसा करते थे लेकिन १८वीं सदी में युद्धों और अस्थिरता की वजह से और उपजाऊ ज़मीनों की खोज में उन्होंने दक्षिण दिशा में फैलना शुरू कर दिया। लाओस के गृहयुद्ध के बाद वहाँ की सरकार पर एक पैथेट लाओ नामक राजनैतिक गुट का क़ब्ज़ा हो गया जिन्होनें ह्मोंग लोगों पर बहुत अत्याचार करे। बहुत से ह्मोंग लाओस छोड़कर भागे और संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जा बसे, जिस से ह्मोंग लोगों के समुदाय अब इन देशों में भी पाए जाते हैं।
== इन्हें भी देखें ==
मियाओ लोग
लाओस
== सन्दर्भ ==