Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय मिठाई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय मिठाइयों की सूची thumb|right|250px|मिठाइयाँ thumb|केरल में पुंसावनम के समय परोसी जाने वाले मिठाइयाँ भरतीय मिठाइयाँ अपनी समृद्ध और विविध विरासत के लिए जानी जाती हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों, संस्कृतियों और परंपराओं से प्रभावित हैं। भारतीय मिठाइयाँ आमतौर पर दूध, चीनी, और अन्य प्राकृतिक सामग्री से बनाई जाती हैं। वे अक्सर मीठे, रसीले, और स्वादिष्ट होते हैं।भारतीय मिठाइयाँ व मिष्ठान्न शक्कर, अन्न और दूध के अलग अलग प्रकार से पकाने और मिलाने से बनती हैं। खीर और लप्सी सबसे सामान्य मिठाइयाँ हैं जो प्रायः सभी के घर में बनती हैं। अधिकतर मिठाइयाँ हाट से मोल ली जाती हैं। मिठाई बनाने वाले व्यवसायी रसोइयों को 'मिठाईवाला' कहते हैं। भारत की संस्कृति के ही अनुसार यहाँ सभी प्रदेशों की मिठाई में भी कुछ-कुछ विभिन्नता और समानता है। उदाहरण के लिए पूर्वी भारतीय मिठाइयों में छेने की प्रमुखता है तो उत्तर भारतीय मिठाइयों में खोये की। उत्तर भारत की मिठाइयों में दूध की प्रमुखता है तो दक्षिण भारत की मिठाइयों में नारियल और अन्न की। त्योहारों व पारिवारिक अनुष्ठानों में मिठाई का बहुत महत्व होता है। दैनिक जीवन में मिठाई खाने के उपरान्त खाई जाती है। कुछ मिठाइयों को खाने का समय निर्धारित होता है जैसे जलेबी सवेर के समय खाई जाती है, तो कुछ मिठाइयाँ पर्वों से सम्बन्धित होती हैं, जैसे गुझिया उत्तर भारत में होली पर और दक्षिण भारत में दिवाली पर बनाने की परम्परा है। https://cookscorner.in/rasgulla-recipe/ भारतीय मिठाई रसगुल्ला cooks corner 24 अक्तूबर 2023 1 नवंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231101155407/https://cookscorner.in/rasgulla-recipe/ deadभारतीय मिठाइयों का इतिहास हजारों साल पुराना है। वे प्राचीन भारत में विकसित हुए थे। प्रारंभ में, भारतीय मिठाइयाँ सरल थीं, और उन्हें अक्सर फल, मेवे, और शहद से बनाया जाता था। मध्य युग में, भारतीय मिठाइयों को अधिक जटिल बनाया गया। नए व्यंजनों और तकनीकों का विकास किया गया भारत और मिठाइयाँ भारत में मिठाइयों की भरमार है। उनमें से कुछ निम्नलिखित है - अनरसा अनरसे इमरती कलाकंद काजू कतली कालाजाम केसरी छेना किशमिश वाला खाजा गज़क गुझिया गुलाब जामुन घेवर चमचम चिक्की जलेबी तिरंगी बर्फ़ी तिलकुट दाल हलवा दूधपाक नारियल बर्फ़ी परवल की मिठाई पुआ पेठा (मिठाई) पेड़ा फीरनी बर्फ़ी बसुंडी बादाम की बर्फ़ी बालूशाही बूंदी मगदल मलाईपान मालपुआ मिठाई मैसूर पाक मोतीचूर मोदक रबड़ी रसखीर रसगुल्ला रसमलाई राजभोग लड्डू लापसी शकरपारे श्रीखंड संदेश-मिठाई सिंगोरी सोहन पापड़ी सोहन हलवा बाहरी कड़ियाँ भारतीय मिठाइयों की व्यंजन विधियाँ (अंग्रेज़ी में) भारतीय मिठाइयों की व्यंजन विधियाँ (हिंदी में) निशामधुलिका की मिठाई व्यंजन विधियाँ। शुचि की रसोई से मिठाई की विधियाँ। कुछ मीठा हो जाये! https://web.archive.org/web/20201018132531/https://www.vegetarianrecipe.in/search/label/%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%9B%20%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B9%E0%A5%8B%20%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A5%87 18 अक्तूबर 2020 श्रेणी:भारतीय खाना श्रेणी:संस्कृति