Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जमुना (हिन्दी फ़िल्म कलाकार)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जमुना का जन्म 30 अगस्त, 1936 को हम्पी में हुआ था।  जमुना का असली नाम जाना बाई था । जमुना ने 16 साल की उम्र में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  की सांस्कृतिक शाखा, प्रजा नाट्य मंडली के गरिकापति राजा राव द्वारा बनाई गई पुत्तिलु (1952) के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने राजा राव द्वारा चलाए गए इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन की ओर से कई मंचीय नाटकों में अभिनय किया था । जमुना को एल.वी. प्रसाद की मिसम्मा (1955) में उनकी भूमिका से प्रसिद्धि मिली। कुल मिलाकर, उन्होंने तेलुगु भाषा में 198 फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें भूकैलास, गुंडम्मा कथा, चिरंजीवुलु, मोगा मनसुलु और रामुडु भीमुडु शामिल हैं। वह अपने दौर की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री थीं, जिन्होंने “श्रीकृष्ण तुलाभरम” में भगवान कृष्ण की पत्नी सत्यभामा और “संपूर्ण रामायणम” में राजा दशरथ की पत्नी कैकेयी कई तरह की भूमिकाएँ निभाईं। जमुना ने सुनील दत्त अभिनीत “मिलन”  कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जिसके लिए उन्होंने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। उन्होंने तमिल और कन्नड़ जैसी अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अभिनय किया, उनकी अंतिम उपस्थिति 2021 में अम्म्ममगरी मनावडु में थी। 1980 के दशक में, जमुना ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश किया और आंध्र प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं। उन्होंने 1989 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा और राजमुंदरी संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की। वह 1991 का चुनाव हार गईं और उन्होंने राजनीति छोड़ दी, 1990 के दशक के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में  भारतीय जनता पार्टी  के लिए प्रचार किया था ।  तेलुगु फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जे जमुना का 86 वर्ष की आयु में 27 जनवरी 2023  को निधन हो गया था ।  जमुना ने  हैदराबाद में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित चल रही थीं। |- |1996 || दुनिया झुकती है || || |- |1993 || बड़ी बहन || || |- |1992 || इसी का नाम ज़िन्दगी || || |- |1990 || सैलाब || || |- |1989 || प्रेम प्रतिज्ञा || || |- |1989 || दोस्त गरीबों का || || |- |1988 || अग्नि || रूपा || |- |1984 || यादगार || || |- |1975 || यशोदा कृश्णा || यशोदा || |- |1974 || दुल्हन || पदमा || |- |1971 || (1971 फ़िल्म) || || तमिल फ़िल्म |- |1967 || मिलन || गौरी || |- |1964 || बेटी बेटे || || |- |1957 || मिस मैरी || सीता || |- |} नामांकन और पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 1968 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - मिलन सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:तेलुगू अभिनेत्री श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री श्रेणी:भारतीय अभिनेत्री श्रेणी:1936 में जन्मे लोग