411 REFERENCE · Wikipedia
सीरियम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई 2014सीरियम (Cerium ; संकेत : Ce) एक रासायनिक तत्त्व है। यह विरल मृदा तत्त्व (Rare Earths) का एक प्रमुख सदस्य है। इसका ; परमाणु संख्या ५८ तथा परमाणु भार १४०.१३ है। जुलाई 2014
Cerium cerium Ce 58 058 लैन्थनाइड
सीरियम के क्लोराइड को सोडियम अथवा मैगनीशियम के साथ गरम करने अथवा शुद्ध क्लोराइड को पौटैशियम और सोडियम क्लोराइड के साथ मिलाकर विद्युत अपघटन द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।जुलाई 2014
गुणधर्म
भौतिक गुण
सीरियम लोहे जैसा दीख पड़ता है। यह विद्युत का कुचालक है। यह विशेष कठोर धातु नहीं है और सरलता से इसके पत्तर बनाए जा सकते हैं।जुलाई 2014
रासायनिक गुण
सीरियम पर गरम जल के प्रभाव से हाइड्रोजन निकलता है। शुद्ध धातु पर २६० डिग्री सें. ताप पर हाइड्रोजन प्रवाहित करने से सीरियम ट्राइहाइड्राइड और सीरियम डाईहाइड्राइड (CeH3 + CeH2) का मिश्रण प्राप्त होता है। २१० डिग्री सें. पर क्लोरीन बड़ी तीव्रता से क्रिया कर अजल सीरियम ट्राइक्लोराइड (CeCl3) बनता है। तनु अथवा सांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से जलीय सीरियम क्लोराइड आसानी से बनता है। यह सल्फर, सिलीनियम तथा टेल्यूरियम से मिलकर धातु के सल्फाइड, सेलीनाइड तथा टेल्यूराइड बनाता है। तनु सल्फ्यूरिक अम्ल का इस पर प्रभाव पड़ता है, परंतु सांद्र का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। नाइट्रिक अम्ल सीरियम आक्साइड (CeO2) को अवक्षिप्त कर देता है। यह धातु नाइट्रोजन, फास्फोरस, आर्सेनिक ऐंटीमनी और कार्बन के साथ अति तप्त करने पर क्रमश: नाइट्राइट फॉसफाइड, आर्सीनाइड तथा कार्बाइड बनती है।जुलाई 2014
यह कई धातुओं के साथ मिलकर मिश्र धातुएँ बनाती हैं। मैग्नीशियम, जस्ता और ऐलुमिनियम के साथ अनेक मिश्र धातुएँ बनी हैं।
सीरियम की दो संयोजकताएँ ३ तथा ४ हैं। इसके दो आक्साइड (Ce03 और Ce02), दो हाइड्राक्साइड Ce(OH)3 और Ce(OH)4 फ्लोराइड CaF3 क्लोराइड (CeCl4) सल्फाइड (C2S2) सल्फेट, कार्बोनेट, नाइट्रेट, फास्फेट आदि लवण बनते हैं।जुलाई 2014
यह धातु कई द्विलवण बनाती है, जैसे M(NO3)2, Ce(NO3)4 8H2O (जहाँ M=Mg, Zn, Ni, Co, या Mn)।जुलाई 2014
उपयोग
(१) गैस मेंटलों में थोरियम के साथ इसकी भी अल्प मात्रा काम में आती है।
(२) सीरियम की मिश्र धातुएँ गैस लाइटर और सिगरेट लाइटर इत्यादि बनाने के काम आती हैं।
(३) मैगनीशियम तथा सीरियम की मिश्र धातुएँ, फ्लेशलाइट पाउडर बनाने के उपयोग में आती हैं।
(४) कुछ मिश्र धातुएँ विद्युत इलेक्ट्रोड बनाने के काम आती हैं।
(५) चश्मे के काँच बनाने में।
(६) कपड़ा रंगने, चर्मकारी तथा फोटोग्राफी में यह काम आता है।
चित्रदीर्घा
श्रेणी:लैन्थनाइड
श्रेणी:रासायनिक तत्व