Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पितृवंश समूह ओ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|200px|पितृवंश समूह ओ का फैलाव। आंकड़े बता रहें हैं के इन इलाकों के कितने प्रतिशत पुरुष इस पितृवंश के वंशज हैं। ध्यान दीजिये के इसके वंशज पुरुष केवल पूर्वी एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ़्रीका के नज़दीक वाले मेडागास्कर द्वीप पर ही मौजूद हैं। मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह ओ या वाए-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप O एक पितृवंश समूह है। यह पितृवंश स्वयं पितृवंश समूह ऍनओ से उत्पन्न हुई एक शाखा है। इस पितृवंश के पुरुष पूर्वी एशिया या दक्षिण पूर्व एशिया के इलाक़ों में पाए जाते हैं और उस से बाहर बहुत कम मिलते हैं। इस इलाक़े के अतिरिक्त इसके वंशज केवल अफ़्रीका के नज़दीक स्थित मेडागास्कर द्वीप पर मिलते हैं, क्योंकि इस द्वीप को सैंकड़ों वर्ष पहले समुद्री रास्ते से आये इण्डोनेशिया के लोगों ने ही आबाद किया था। दक्षिण एशिया की ऑस्ट्रोएशियाटिक और तिब्बती-बर्मी भाषी आबादी के बीच बहुत आम है, जिनके बीच यह काफी हद तक प्रतिबंधित है। Reddy BM, Langstieh BT, Kumar V, Nagaraja T, Reddy AN, Meka A, Reddy AG, Thangaraj K, Singh L 6 Austro-Asiatic tribes of Northeast India provide hitherto missing genetic link between South and Southeast Asia PLOS ONE 2 11 e1141 November 2007 17989774 2065843 10.1371/journal.pone.0001141 free 2007PLoSO...2.1141R अनुमान है के जिस पुरुष से यह पितृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग २८,०००-४१,००० वर्ष पहले पूर्वी एशिया या दक्षिण पूर्व एशिया का निवासी था।Laura Scheinfeldt, Françoise Friedlaender, Jonathan Friedlaender, Krista Latham, George Koki, Tatyana Karafet, Michael Hammer and Joseph Lorenz, "Unexpected NRY Chromosome Variation in Northern Island Melanesia https://web.archive.org/web/20140527073446/http://mbe.oxfordjournals.org/content/23/8/1628.full 27 मई 2014 ," Molecular Biology and Evolution 2006 23(8):1628-1641 अन्य भाषाओँ में अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं। इन्हें भी देखें मनुष्य पितृवंश समूह पितृवंश समूह ऍनओ वंश समूह सन्दर्भ श्रेणी:वंश समूह श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना