411 REFERENCE · Wikipedia
दाली शहर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दाली शहर Dali City / 大理市 दाली शहर China चीन में स्थिति 25 36 N 100 16 E युन्नान प्रान्त, चीन ६,५२,००० - बइ, चीनी
thumb|240px|दाली का वुहुआ बुर्ज
दाली शहर(उज़बेक: 大理市, दाली शी; अंग्रेज़ी: Dali City) दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रान्त के दाली बइ स्वशासित विभाग की राजधानी है और इसे चीन की प्रशासनिक प्रणाली में एक 'प्रांतीय-स्तर के नगर' का दर्जा मिला हुआ है।
इतिहास
यह ऐतिहासिक शहर बइ लोगों के प्राचीन नानझाओ राज्य की राजधानी भी हुआ करता था जो इस क्षेत्र में ८वीं और ९वीं सदियों में अपने चरम पर था। इसके बाद ९३७ से १२५२ ईसवी तक यह दाली राज्य की राजधानी भी रहा। १२५२ में कुबलाई ख़ान की फौजों ने इसपर हमला कर के इसे ध्वस्त दिया तो शहर के निवासी इसे छोड़कर भाग गए। १३८२ में मिंग राजवंश काल में इसे दोबारा स्थापित किया गया।Frommer's China https://web.archive.org/web/20130602155317/http://books.google.com/books?id=VMKgOftf3HsC 2 जून 2013, Simon Foster, Candice Lee, Jen Lin-Liu, Beth Reiber, Tini Tran, Lee Wing-sze, Christopher D. Winnan, pp. 642, John Wiley & Sons, 2012, ISBN 978-1-118-23677-2, ... Dali was the capital of the Nanzhao Kingdom, and during the Song dynasty (960–1079), it was the capital of the Dali kingdom. Deserted after Kublai Khan overran Dali in 1252, it was reconstructed during the Ming dynasty (1382) ... दक्षिणी चीन के इस इलाके में बहुत मुसलमान बसे हुए थे जिन्होनें १८५६-१८६३ के काल में पनथाई बग़ावत (Panthay Rebellion) नामक अभियान में चीन के चिंग राजवंश से अलग होकर स्वतन्त्र होने की असफल कोशिश की थी। आधुनिक काल में १९२५ में यहाँ एक ७.० रिक्टर की शक्ति का भूकंप आया जिस से इस शहर को काफ़ी क्षति पहुंची।
अन्य विवरण
दाली में संगमरमर की खानें हैं और यह पूरे चीन में इतना मशहूर है कि संगमरमर को चीनी भाषा में 'दाली-पत्थर' (大理石, दाली शी) कहा जाता है। यह शहर युन्नान की राजधानी कुनमिंग से ४० मिनट की उड़ान दूर है। इस शहर के दो हिस्से हैं - पुराना दाली और नया दाली। पुराना दाली मिंग राजवंश काल में बनाया गया था। दाली का इलाका एक उपजाऊ पठार पर स्थित है जिसके पश्चिम में चांगशान शृंखला के पहाड़ स्थित हैं और पूर्व में अरहई झील (Erhai Lake)। यह क्षेत्र पारम्परिक रूप से यी लोगों और बइ लोगों की मातृभूमि है। दाली का मौसम सुहावना है। शहर का तापमान गर्मियों में दोपहर को २५°सेंटीग्रेड तक चढ़ जाता है और सर्दियों में रात को २°सेंटीग्रेड तक गिर जाता है। अधिकतर बारिश गर्मियों में पड़ती है।
दाली के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
बइ लोग
यी लोग
युन्नान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:चीन के शहर
श्रेणी:युन्नान के शहर
श्रेणी:युन्नान