Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारत के राज्य सचिव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारत के राज्य सचिव Royal Coat of Arms of the United Kingdom (HM Government).svg उनकी महिमा की सरकार का शाही कुलांक भारत कार्यालय ब्रिटिश मंत्रिपरिषदउनकी महिमा की शाही परिषद् वेस्टमिंस्टर, लंदन ब्रिटिश संप्रभुप्रधानमंत्री की सलाह पर कोई सीमा नहीं भारत सरकार अधिनियम 1858 निर्देशक परिषद के अध्यक्ष 2 अगस्त 1858 लॉर्ड स्टैनली विलियम हेयर, लिस्टॉवल के ५वे अर्ल 14 अगस्त 1947 उप-राज्यसचिव thumb|ईस्ट इंडिया कंपनी के निर्देशकपरिषद् के अध्यक्ष, एवं तत्पश्चात भारत सचिव की पारंपरिक कुर्सी उनके (या उनकी) महिमा हेतु भारत के प्रधान राज्य सचिव, जिन्हें भारत सचिव या भारतीय सचिव के रूप में भी जाना जाता था, एक ब्रिटिश कैबिनेट मंत्री और ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य, अदन और बर्मा के शासन हेतु जिम्मेदार "भारत कार्यालय" के राजनीतिक प्रमुख थे। यह पद 1858 में बनाया गया था जब बंगाल में ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन समाप्त हो गया था और सम्पूर्ण भारत, देशी रियासतों को छोड़कर, लंदन में व्हाइटहॉल स्थित ब्रिटिश सरकार के प्रत्यक्ष प्रशासन के तहत लाया गया था, और ब्रिटिश साम्राज्य के तहत आधिकारिक औपनिवेशिक काल की शुरुआत हुई थी। 1937 में, भारत कार्यालय को पुनर्गठित किया गया जिसमें बर्मा और अदन को नए बर्मा कार्यालय के तहत अलग कर दिया गया, लेकिन दोनों एक ही राज्यसचिव के अंतर्गत थे; बहरहाल इस पड़ को एक नया नाम दिया गया: महामहिमा हेतु भारत और बर्मा के प्रधान राज्य सचिव। अगस्त 1947 में भारत कार्यालय और राज्य सचिव के पद को समाप्त कर दिया गया, जब यूनाइटेड किंगडम ने भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के तहत भारत को छोड़ दिया, जिसने दो नए स्वतंत्र स्वायत्त्योपनिवेश (डोमिनियन), भारत अधिराज्य और पाकिस्तान अधिराज्य के को बनाया गया। बर्मा ने भी जल्द ही 1948 की शुरुआत में स्वतंत्रता हासिल कर ली।बर्मा वर्ष १९४८ में ब्रिटिश राज से स्वतंत्र हुआ था इन्हें भी देखें भारत सरकार अधिनियम भारत के वाइसरॉय ब्रिटिश राज भारत कार्यालय सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Secretaries of State for India श्रेणी:ब्रिटिश भारत श्रेणी:भारत का इतिहास श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम का इतिहास