Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गिरवरसर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गिरवरसर भारत में [[राजस्थान चूरु जिले की बीदासर तहसील का एक गांव है। यह जयपुर-बीकानेर राजमार्ग से 9 किमी की दूरी पर स्थित है। यह जयपुर से 270 किमी, बीकानेर से 100 किमी और दिल्ली से 430 किमी दूर है। यह बीदासर तहसील की एक ग्राम पंचायत है।ग्राम मूलत गोदारा जाति ने बसाया है। गाँव में हिन्दु धर्म के लोग रहते है हिन्दुओं में जाट सारण, गोदारा, महिया, बिशू, सिंवर,सऊ,ईशराम,नाई, सुथार, लुहार, नायक, मेघवाल आदि जाति के लोग रहते हैं। गाँव के बीचो बीच बाजार है जहां हर प्रकार की सभी आवश्यक वस्तुएँ मिलती है। आसपास के करीब ५ छोटे छोटे गाँवो के लोग अपने दैनिक उपयोग की वस्तुएं यहाँ की करीब 30 खुदरा दुकानों से ले जाते हैं। इसके अतिरिक्त गाँव में ग्रामपंचायत, पटवारी घर, पोस्ट ऑफिस, अस्पताल, पशु अस्पताल, बैंक, आदि सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। गाँव में करीब 250 कुंए हैं खेतो में। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था मुख्यतः मूंगफली, चना, गेहूँ, बाजरा, ग्वार, मोठ आदि की फसल पर निर्भर है। मई 2019