411 REFERENCE · Wikipedia
नागन की रागनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नागन की रागनी (कर्मा) जेएल फ्रीर हंट रुपर्ट डाउनिंग देवन शरार देविका रानी हिमांशु राय अर्न्स्ट ब्रॉडहर्स्ट 1933 05 यूके 68 मिनट McFarlane 1999 157 भारत जर्मनी यूनाइटेड किंगडम अंग्रेज़ी, हिन्दी
thumb|x220px|Karma
नागन की रागनी (मूल नाम कर्मा) देविका रानी और हिमांशु राय अभिनीत सन् 1933 द्विभाषी फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन जेएल फ्रीर हंट ने किया और इसका निर्माण भारत, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम में संयुक्त रूप से किया गया। कर्मा में मुख्य अभिनायक देविका रानी एवं हिमांशु राय का चार मिनट का एक चुम्बन का दृश्य है जो भारतीय फ़िल्मों में सबसे लम्बा माना जाता है। हालांकि फ़िल्म के सभी चुम्बन दृश्यों का कुल 2 मिनट लम्बा है।https://www.bbc.com/news/world-asia-india-64142868 Devika Rani: Did Bollywood's longest kiss really happen in 1933? 2023-01-13 बीबीसी हिन्दी 2023-03-06 en-GB
कथानक
फ़िल्म की कहानी राजकुमारी (अभिनय देविका रानी) की है जो अपने पड़ोसी राजकुमार के साथ प्यार करना आरम्भ कर देती है लेकिन बाद में उसके पिता इस रिश्ते से मना कर देते हैं।
कलाकार
देविका रानी – राजकुमारी
सुधा रनी – राजकुमारी की सहेली
हिमांशु राय – राजकुमार
देवन शरार – राजकुमारी के पिता
अब्राहम सोफयर – पवित्र व्यक्ति
कंदेर – भिखारी
अनिल चक्रबर्ती –
रणबीर सेन – राजकुमार के पिता
अमल बनर्जी – सपेरा
निर्माण
नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ टगोर की भतिजी देविका रानी का विवाह हिमांशु राय के साथ हो गया था। उन्होंने देविका रानी की अभिनय क्षमता को अच्छे से जानते थे और इसी कारण से उन्होंने साथ में फ़िल्म में अभिनय करने का निर्णय किया। अब्राहम सोफयर को "हॉली मैन" के अभिनय के लिए चुना गया।Patel 2012 57McFarlane 1999 157 फ़िल्म की पटकथा राय के साथ फ्रीर हंट ने लिखी।McFarlane 1999 157 फ़िल्म का संगीत जर्मन संगीतकार अर्नेस्ट ब्रोडहर्स्ट ने तैयार किया। देविका रानी फ़िल्म के एक गाने का हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं आवाज दी।http://www.hindu.com/mp/2009/01/10/stories/2009011051430600.htm Karma 1933 10 जनवरी 2009 द हिन्दू 7 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140408225746/http://www.hindu.com/mp/2009/01/10/stories/2009011051430600.htm 8 April 2014 dead
कर्मा, एक "इंडो-जर्मन-ब्रिटिश" सहयोग से बनी फ़िल्म थी जो पहली भारतीय ध्वनि वाली फ़िल्म आलम आरा (1931) के दो वर्ष बाद प्रमोचित हुई। कर्मा को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुये बनाया गया था। फ़िल्म पूरी तरह भारत में तैयार की गई और बाद में आगे के कार्य के लिए स्टॉल स्टुडियोज, लंदन में ले जाया गया।Patel 2012 57 राय की यह पहली ध्वनि फ़िल्म थी।Jaikumar 2006 229
प्रमोचन
thumb|right|देविका रानी और हिमांशु राय का चुम्बन दृश्य।|alt=Devika Rani and Himanshu Rai are seen sharing a full-mouth kiss, with Devika Rani lying on the top.
फ़िल्म को पहले मई 1933 में लंदन में प्रमोचित किया गया। देविका रानी के अभिनय की सभी समालोचकों ने सराहना की। हालांकि जब फ़िल्म को बाद में हिन्दी में नागन की रागनी नाम से जारी किया गया, इससे भारतीय दर्शक प्रभावित नहीं हुये।https://www.independent.co.uk/news/people/obituary-devika-rani-1431657.html Obituary: Devika Rani वर्मा मधुलिका 26 मार्च 1994 द इंडिपेंडेंट 7 अप्रैल 2014http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bengali/movies/news-interviews/Indias-longest-kissing-scene-clips-in-Paoli-film/articleshow/12934783.cms India's longest kissing scene clips in Paoli film दासगुप्ता प्रियंका 30 अप्रैल 2012 द टाइम्स ऑफ़ इंडिया 7 अप्रैल 2014Purohit 1988 995
फ़िल्म भारत की उन कुछ फ़िल्मों में से एक हैं जिनमें पर्दे पर चुम्बन दिखाया गया है।http://ibnlive.in.com/news/100-years-of-cinema-history-of-the-kiss--sexually-liberated-1930s-to-prudish-21st-century/373984-8-66.html 100 Years of Cinema: History of the kiss – sexually liberated 1930s to prudish 21st century आईबीएन लाइव https://web.archive.org/web/20130224003906/http://ibnlive.in.com/news/100-years-of-cinema-history-of-the-kiss--sexually-liberated-1930s-to-prudish-21st-century/373984-8-66.html 24 फ़रवरी 2013 8 अप्रैल 2014 dead फ़िल्म में देविका रानी और उनके वास्तविक जीवन में पति हिमांशु राय का चार मिनट लम्बा चुम्बन का दृश्य है, जिसे भारतीय सिनेमा का सबसे लम्बा चुम्बन माना जाता है।Jaikumar 2006 229 फ़िल्म के प्रमोचन के बाद चुम्बन दृश्य के कारण "रूढीवादी भारत" में विवाद का विषय बनी।
उत्तरदान
फ़िल्म को प्रमोचन के समय भले ही पर्याप्त रूप से नहीं देखा गया लेकिन भारतीय सिनेमा में इसे इसके चुम्बन दृश्य के लिए चिन्हित किया जाता है। सन् 2012 में द टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने इसे भारत की ध्वनि फ़िल्मों में पहली फ़िल्म लिखा जिसमें अंग्रेज़ी में संवाद था।
टिप्पणी
सन्दर्भ
Patel Bhaichand Bollywood's Top 20: Superstars of Indian Cinema https://books.google.com/books?id=6yQYcxZ8wmsC 2012 Penguin Books Limited 978-81-8475-598-5
McFarlane Brian Lance Comfort https://books.google.com/books?id=G9jnAAAAIAAJ 1999 Manchester University Press 978-0-7190-5484-6
Jaikumar Priya Cinema at the End of Empire: A Politics of Transition in Britain and India https://books.google.com/books?id=pq_kryQIkQkC 2006 Duke University Press 0-8223-3793-2
Purohit Vinayak Arts of Transitional India Twentieth Century https://books.google.com/books?id=ae1Zrmz6ETwC 1988 Popular Prakashan 978-0-86132-138-4
बाहरी कड़ियाँ
0155799
यूट्यूब पर फ़िल्म
फ़िल्मी फ़िज़ा https://web.archive.org/web/20201126003223/https://www.filmifiza.com/2020/04/bollywood-hindi-movie-first-bold-lip.html 26 November 2020
श्रेणी:1933 की फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय बहुभाषी फ़िल्में