411 REFERENCE · Wikipedia
मेड़न दास मन्दिर, अटवाधाम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेड़न दास मन्दिर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की नवाबगंज तहसील से उत्तर दिशा में सद्दीपुर-जहांगीराबाद मार्ग पर ग्राम अजगना के पास एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
मंदिर का इतिहास
अटवाधाम एक प्राचीन धार्मिक स्थल है जंहा पर हिन्दू संत मेड़न दास की कुटिया थी। मेड़न दास के शरीर त्यागने के पश्चात अटवाधाम में ही उनकी समाधि बनाई गयी और इसके उपरांत वंहा पर भव्य मंदिर भी बनवा दिया गया। मंदिर के चारो तरफ जंगल है जहाँ पर ज्यादा संख्या में बन्दर पाये जाते हैं।
अटवाधाम का मेला
प्रत्येक मंगलवार को अटवाधाम का विशाल मेला लगता है, जिसमे दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं। यहाँ की आस्था यह है कि अगर भक्त सच्चे दिल से कोई भी मनोकामना मांग ले तो उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। हर वर्ष ठंडी के मौसम में यहाँ पर विशाल मेले के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया जाता है तथा गरीब लोगों को वस्त्र इत्यादि दान दिए जाते हैं।
श्रेणी:हिन्दू मन्दिर
श्रेणी:बाराबंकी ज़िला
श्रेणी:हिन्दू तीर्थ स्थल