411 REFERENCE · Wikipedia
स्टेनफोर्ड-बिने बुद्धि मापनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्टेनफोर्ड-बिने बुद्धि मापनी (Stanford–Binet Intelligence Scales) या स्टेनफोर्ड-बिने बुद्धि परीक्षण (Stanford–Binet test) एक व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण है। मूल स्टेनफोर्ड-बिने मापनी में संशोधन करके लुई टर्मन ने इसे बनाया था। स्टेनफोर्ड-बिने बुद्धि मापनी वर्तमान में अपने ५वें संस्करण (SB5) में है और इसे २००३ में प्रस्तुत किया गया था। इस परीक्षण का उपयोग किशोरों के विकासात्मक कमियों या बौद्धिक कमियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। इस परीक्षण में ५ घटकों की जाँच की जाती है- ज्ञान, संख्यात्मक तर्कशक्ति, दृष्य-अवकाशीय (visual-spatial) प्रसंस्करण क्षमता, कार्यकारी स्मृति तथा तरल तर्कशक्ति (fluid reasoning)।
श्रेणी:बुद्धि परीक्षण