Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महबूबा (1976 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महबूबा महबूबा.jpg महबूबा का पोस्टर शक्ति सामंत मुशीर-रियाज़ गुलशन नन्दा राजेश खन्ना,हेमामालिनी,प्रेम चोपड़ानज़ीर हुसैन आर॰ डी॰ बर्मन 19 जुलाई, 1976 भारत हिन्दी महबूबा 1976 की हिन्दी फिल्म है। यह फिल्म शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित है। फिल्म में राजेश खन्ना, हेमामालिनी और प्रेम चोपड़ा हैं। कहानी पुनर्जन्म विषय पर आधारित है। संगीत राहुल देव बर्मन द्वारा रचित है। इस फिल्म को मुख्य जोड़ी द्वारा शानदार अभिनय और लता मंगेशकर और किशोर कुमार द्वारा गाए गीत "मेरे नैना सावन भादों" और "परबत के पीछे" के लिए जाना जाता है।पढ़ें, किशोर कुमार की कुछ अनसुने किस्से https://www.navodayatimes.in/news/filmi-duniya/kishore-kumar-unknown-story/50436/ 7 मई 2019 नवोदय टाइम्स 4 अगस्त 2017 hi https://web.archive.org/web/20190507040016/https://www.navodayatimes.in/news/filmi-duniya/kishore-kumar-unknown-story/50436/ 7 मई 2019 dead कथानक गुलशन नन्दा के उपन्यास पर आधारित है और उन्होंने पटकथा भी स्वयं लिखी थी। संक्षेप गायक सूरज (राजेश खन्ना) को उसकी मंगेतर ने वीणा भेंट किया। इसके बाद, वह अक्सर रात में एक गाना सुनता है। एक दिन, स्टेज शो के लिए जाते समय, वह एक अज्ञात स्थान पर भारी बारिश में फंस जाता है। वह एक छोटे होटल में रहने के लिए जाता है, जहाँ उसकी मुलाकात रत्ना नाम की एक महिला से होती है। रात के दौरान, वह देखता है कि रत्ना वही गाना गाती है जो वह अक्सर रात में सुनता है। वह एक महल की ओर जाती है। वह उसका पीछा करता है। वह रत्ना को बाहर बुलाने की कोशिश करता है, लेकिन महल का रखवाला बताता है कि रत्ना की मृत्यु हुए सौ साल से अधिक हो गए हैं। बाद में, रत्ना के एक चित्र से उसे उनका पिछला जीवन याद आ जाता है। पिछले जन्म में वह शाही दरबार का मुख्य गायक, प्रकाश था। उसे रत्ना (हेमामालिनी) से प्यार था, जो एक खूबसूरत और प्रतिभाशाली दरबारी थी। उन्हें प्यार हो जाता है, लेकिन दोनों को शादी करने में समस्या थी क्योंकि प्रकाश की बचपन में ही जमुना से शादी तय थी और रत्ना शादी नहीं कर सकती थी क्योंकि वह एक शाही तवायफ बनने वाली थी। आखिरकार, उन्होंने भागने का फैसला किया, लेकिन वे मारे गए और उन्होंने एक दूसरे से वादा किया कि वे फिर से मिलेंगे। सूरज, होश में आने के बाद, अकेला और भ्रमित महसूस करता है। इसके तुरंत बाद, वह झुमरी से मिलता है जो बिल्कुल रत्ना की तरह दिखती है। जल्द ही वह झुमरी को अपने पिछले जीवन और प्रकाश के लिए उसकए प्यार को याद करवाता है। यह रीटा मल्होत्रा ​​(आशा सचदेव), सूरज की मंगेतर और अप्पा (प्रेम चोपड़ा), जो झुमरी से शादी करना चाहता है; दोनों को क्रोधित करता है। मुख्य कलाकार राजेश खन्ना ― प्रकाश / सूरज हेमामालिनी ― रत्ना / झुमरी प्रेम चोपड़ा ― अप्पा असरानी ― सिन्हा आशा सचदेव ― रीटा मल्होत्रा सुजीत कुमार ― डा. विनोद मनमोहन कृष्णा ― बंदे अली ख़ान मदन पुरी ― सरदार नज़ीर हुसैन ― गुरुजी लीला मिश्रा ― झुमरी की माँ हरींद्रनाथ चट्टोपाध्याय ― रीटा के पिता संगीत गीत गायक आर॰ डी॰ बर्मन आनंद बख्शी जमुना किनारे आ जा लता मंगेशकर 5:06 चलो री चलो री लता मंगेशकर 4:56 आपके शहर में आई हूँ लता मंगेशकर 5:00 मेरे नैना सावन भादों किशोर कुमार 5:30 मेरे नैना सावन भादों लता मंगेशकर 8:10 II गोरी तोरी पैजनिया मन्ना डे 5:58 जिसकी झील सी गहरी किशोर कुमार 3:15 पर्बत के पीछे लता मंगेशकर, किशोर कुमार 3:55 नामांकन और पुरस्कार प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम हेमामालिनी फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार प्रेम चोपड़ा फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार गुलशन नन्दा फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार आर॰ डी॰ बर्मन फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार आनंद बख्शी ("मेरे नैना सावन भादों") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0268449 महबूबा श्रेणी:1976 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में