411 REFERENCE · Wikipedia
रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विवेक विहार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयपुर, राजस्थान Jaipur Rajasthan India राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड श्री बी.एस. रावत श्रीमती सुशीला नेगी श्री हेमेन्द्र रावत & श्री नरेंद्र सिंह रावत Mont to 12th Hindi 2200 Private 1983 www.rawatschoolsodala.com
अंगूठाकार|रावत सीनियर सेकेंडरी विद्यालय का परिसर|272x272पिक्सेल
रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल विवेक विहार, रावत बाल निकेतन जो कि 1983 में स्थापित हुआ की विस्तृत शाखा है। यह रावत एजुकेशनल ग्रुप की एक प्रारंभिक शाखा है। http://www.rawatschoolsodala.com/ संग्रहीत प्रति 22 मई 2017 https://web.archive.org/web/20170507095717/http://www.rawatschoolsodala.com/ 7 मई 2017 dead
एक परिचय
रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल रावत एजुकेशनल ग्रुप की एक संस्थापक शाखा है। गत 34 वर्षो से हिंदी माध्यम विद्यालयों में इसने एक विशेष पहचान बनाई है। यह राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है।
इतिहास
रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विवेक विहार की स्थापना सन 1983 में चेयरमैन श्री बी.एस. रावत द्वारा की गयी। उनके कुशल मार्गदर्शन द्वारा प्रतिवर्ष मेरिट लाने वाला यह मुख्य हिन्दी माध्यम स्कूल बन गया है। विद्यालय में विज्ञानं, वाणिज्य एवं कला संकायों की शिक्षा दी जाती है। वर्तमान में विद्यालय में लगभग 2200 विद्यार्थी अध्ययनरत है। संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वोन्मुख विकास करना विद्यालय का मुख्या उद्देश्य है। विद्यालय द्वारा सर्वाधिक गार्गी पुरुस्कार प्राप्त किए जा चुके है। संगीत, नृत्य एवं खेलो में भी विभिन्न अन्तर्विद्यालयी, अन्तर्राज्यीय स्तर की प्रतियोगिताओ में भाग ;लेकर विद्यार्थियों ने अपने हुनर का परिचय दिया है। विद्यार्थियों की अन्तर्निहित क्षमताओं के विकास हेतु अनुभवी एवं प्रशिक्षित प्रशिक्षिकों की नियुक्ति की जाती है।
विद्यालय परिसर
विद्यालय परिसर सम्पूर्ण सुविधाओं से युक्त है जिसमे अध्ययन हेतु समुचित कक्षाएँ, प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय, कंप्यूटर प्रयोगशाला, संगीत कक्ष, नृत्य कक्ष इत्यादि सम्मिलित है। विद्यालय का सम्पूर्ण वातावरण विद्यार्थियों के समुचित अध्ययन के उपयुक्त है।
सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ
विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के समुचित विकास के लिए विद्यालय द्वारा समय-समय पर संगीत, नृत्य, कला एवं खेल संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओ को आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्म विश्वास का निर्माण एवं उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक रंगमंच उपलब्ध कराना है। विद्यार्थियों द्वारा ऐतिहासिक स्थलों पर किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम उनमे भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के प्रति आदर भाव उत्पन्न करते हैं। अतः विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना उनमे संस्कारो की स्थापना करने की दिशा में लिया जाने वाला एक प्रयास
स्थान
विवेक विहार, न्यू सांगानेर रोड, सोडाला, जयपुर, राजस्थान
Reference