Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अम्हारा प्रदेश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अम्हारा प्रदेशአማራ / Amhara Region Amhara in Ethiopia.svg बाहिर दार (Bahir Dar) १,५४,७०९ १,७२,२१,९७६ २००७ ११० अंचल (ज़ोन) ११ अम्हारी अम्हारा प्रदेश (አማራ ክልል, Amhara Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों में से एक है। यह पहले प्रदेश-३ के नाम से जाना जाता था। लोग यह प्रदेश अम्हारा लोगों की मातृभूमि है और वे प्रदेशीय आबादी के ९१% हैं। धार्मिक दृष्टि से २००७ की जनगणना के अनुसार प्रदेश के ८२% लोग ईसाई और १७% मुस्लिम हैं।Census 2007 Tables: Amhara Region https://web.archive.org/web/20101114004005/http://www.csa.gov.et/index.php?option=com_rubberdoc&view=doc&id=266&format=raw&Itemid=521 14 नवंबर 2010 , Tables 2.1, 2.5, 3.1, 3.2, 3.4. भूगोल अम्हारा प्रदेश के उत्तर में तिग्राय प्रदेश, पूर्व में अफ़ार प्रदेश, दक्षिण में ओरोमिआ प्रदेश, दक्षिणपश्चिम में बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश और पश्चिम में सूडान पड़ते हैं। इथियोपिया का सब से बड़ा सरोवर, ताना झील, जो नीली नील नदी का स्रोत भी है, इसी प्रदेश में स्थित है। इस झील के कई द्वीपों पर प्राचीन ईसाई मठ और इथियोपिया के पुराने सम्राटों से सम्बन्धित पुराने निर्माण स्थित हैं। सिमिएन पर्वत शृंखला भी प्रदेश से गुज़रती है और उसके कुछ भूभाग में सिमिएन पर्वत राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया है जिसमें इथियोपिया का सबसे बुलंद पहाड़, ४,५५० मीटर ऊँचा रास दशेन, खड़ा है। इस पहाड़ी क्षेत्र में कई जलप्रपात हैं।C.F. Beckham and G.W.B. Huntingford, Some Records of Ethiopia, 1593-1646, (series 2, no. 107; London: Hakluyt Society, 1954), p. 35 and note. इन्हें भी देखें अम्हारी भाषा इथियोपिया के उपविभाग सन्दर्भ श्रेणी:अम्हारा प्रदेश श्रेणी:इथियोपिया के उपविभाग