Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र जल निकाय होते हैं जो किसी भी राष्ट्र की "प्रादेशिक जल सीमाओं" के पार होते हैं: अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र, महासागर, बड़े समुद्री पारिस्थितिक तंत्र, संलग्न या अर्ध-संलग्न क्षेत्रीय समुद्र और नदियां, झीलें, भूजल प्रणालियां (एक्वीफ़र्स) और आद्रभूमियां हो सकती हैं। "अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र" अंतर्राष्ट्रीय कानून में परिभाषित शब्द नहीं है, बल्कि यह एक अनौपचारिक शब्द है जो किसी भी देश की "प्रादेशिक जल सीमा" से बाहर या परे के पानी की व्याख्या करता है। दूसरे शब्दों में अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र, खुला समुद्र (लैटिन में mare liberum, यानि मुक्त सागर) भी कहलाता है। अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र (खुला समुद्र) किसी भी देश के अधिकार क्षेत्र में नहीं होते हैं और इन्हें 'मारे लिबेरुम (mare liberum)' के सिद्धांत के तहत जाना जाता है। देशों को इन जलक्षेत्रों में मछली पकड़ने, नौवहन, ऊपर से उड़ान भरने, केबल और पाइपलाइन बिछाने के साथ-साथ वैज्ञानिक अनुसंधान का अधिकार भी होता है। == सन्दर्भ ==