Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अनाड़ी (1959 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अनाड़ी 1959 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया। इसमें राज कपूर, नूतन, ललिता पवार और मोतीलाल हैं। संगीत शंकर जयकिशन का है और गीत शैलेन्द्र के साथ-साथ हसरत जयपुरी के थे। == संक्षेप == राज कुमार एक ईमानदार, खूबसूरत और समझदार लड़का है, जो एक पेंटर के रूप में अकेले काम करता है। उसकी कमाई इतनी भी नहीं होती है कि वो घर का किराया भी दे सके। एक दिन उसे रास्ते में पैसों से भरा हुआ किसी का बटुवा दिखता है, वो उसके मालिक, रामनाथ को उसे वापस कर देता है। रामनाथ उसकी ईमानदारी देख कर खुश हो जाता है और अपने कार्यालय में उसे क्लर्क की नौकरी दे देता है। उसकी मुलाक़ात रामनाथ के घर काम करने वाली आशा से होती है और दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगते हैं। पर ये सब कुछ तब खत्म हो जाता है, जब उसे पता चलता है कि वो असल में आशा नहीं, बल्कि रामनाथ की भांजी, आरती है। अचानक राज की मकान मालकिन की रामनाथ के कंपनी की दवाई खाने के बाद मौत हो जाती है। पुलिस को पता चलता है कि उसकी मौत जहर की वजह से हुई है। सारा शक राज के ऊपर जाता है और पुलिस उसे पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लेती है। अंत में रामनाथ सारी सच्चाई बता देता है और राज बच जाता है। == मुख्य कलाकार == राज कपूर - राजकुमार नूतन - आरती सोहनलाल ललिता पवार - श्रीमती एल॰ डी'सा शुभा खोटे - आशा मोतीलाल - सेठ रामनाथ सोहनलाल मुकरी - कामधर नाना पालसिकर - पुजारी == संगीत == सभी शंकर जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध। == नामांकन और पुरस्कार == == बाहरी कड़ियाँ == अनाड़ी इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर