Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बोइंग एक्स-40

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बोइंग एक्स-40 (Boeing X-40) स्पेस वाहन भविष्य के पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहन बोइंग एक्स-37 के लिए एक परीक्षण प्लैटफ़ार्म था। इतिहास भविष्य के पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहन बोइंग एक्स-37 परियोजना के वायुगतिकी और नेविगेशन का परीक्षण करने के लिए मानवरहित बोइंग एक्स-40 का निर्माण शुरू किया गया था। अगस्त 1998 में पहले ड्रॉप टेस्ट के बाद वाहन को नासा को स्थानांतरित कर दिया गया, जिसने इसे संशोधित किया। 4 अप्रैल और 19 मई, 2001 के बीच वाहन के सात मुक्त उड़ानों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। 2001 में इसने सफलतापूर्वक बोइंग एक्स-37 के फैट बॉडी, शॉर्ट-विंग डिजाइन की क्षमता का प्रदर्शन किया और प्रस्तावित मार्गदर्शन प्रणाली की जांच करके उसे मान्य किया। परिक्षण पहला एक्स-40 ड्रॉप टेस्ट 11 अगस्त 1998 को 06:59 पर हॉलीमन एएफबी, न्यू मैक्सिको में हुआ। यह एक संयुक्त वायुसेना/बोइंग प्रोजेक्ट था जिसे अंतरिक्ष कौशल वाहन कहा जाता था। इसे लगभग 9,200 फीट (2,800 मीटर) और 2.5 मील (4.0 किमी) की ऊंचाई पर रनवे 04 के अंत से छोड़ा गया था इसे ड्रॉप करने में यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलीकाप्टर का उपयोग किया गया था। लेकिन बाद में यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलीकाप्टर की जगह सीएच-47 चिनूक हेलीकाप्टर का उपयोग किया गया। अंतरिक्ष शटल के समान एक दृष्टिकोण में वाहन रनवे की सेंटरलाइन के बाएं ओर उतरा। इसके ड्रैग सूट सफलतापूर्वक तैनात हुआ और वाहन सेंटरलाइन के सात फीट के भीतर चला तथा रनवे के खत्म होने से 7,000 फीट (2,100 मीटर) पहले इसे सफलतापूर्वक रुक दिया गया। निर्दिष्टीकरण (एक्स-40) plane कोई नहीं 6.5 मीटर 21 फुट 3.5 मीटर 11 फुट 2.3 मीटर 7.5 फुट 2,500 पाउंड 1,100 किलोग्राम 1,200 पाउंड 540 किलोग्राम 480 किमी/घंटा 300 मील प्रति घंटा हनीवेल 12-चैनल स्पेस इंटीग्रेटेड जीपीएस इन्हें भी देखें नासा बोइंग एक्स-37 बोइंग एक्स-51 वेवराइडर सन्दर्भ श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका श्रेणी:नासा श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के विमान