411 REFERENCE · Wikipedia
जब प्यार किसी से होता है (1961 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जब प्यार किसी से होता है जब प्यार किसी से होता है.jpg जब प्यार किसी से होता है का पोस्टर नासिर हुसैन नासिर हुसैन नासिर हुसैन देव आनन्द, आशा पारेख, सुलोचना लाटकर, प्राण शंकर जयकिशन दिलीप गुप्ता बाबू राव 1961 भारत हिन्दी
जब प्यार किसी से होता है 1961 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जो हिट रही थी। यह नासिर हुसैन द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित की गई। नासिर की सबसे पहली फिल्म जिसका उन्होंने निर्माण किया। इसमें देव आनंद और नासिर की मनपसंद अभिनेत्री आशा पारेख प्रमुख भूमिकाओं में शामिल थे। प्राण ने फिल्म में खलनायक को निभाया और राजेन्द्रनाथ ने सहायक भूमिका निभाई। यह एकमात्र ऐसी फिल्म थी जिसमें नासिर ने शंकर जयकिशन को संगीत निर्देशक और देव आनंद को नायक के रूप में इस्तेमाल किया। पार्श्वगायक मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर थे।
संक्षेप
निशा (आशा पारेख) भारत के नीलगाँव के एक बहुत अमीर परिवार से संबंधित है। वह अब विवाह योग्य है, और उसके व्यापारी पिता, सरदार रूप सिंह चाहते हैं कि वह उनके दोस्त के बेटे सोहन से शादी करे, लेकिन निशा ने उसे नापसंद किया। दार्जिलिंग की ओर एक नृत्य मंडल के साथ यात्रा करते समय, वह अपने पिता के व्यापार सहयोगी के बेटे, पोपट लाल से मिलती है और कुछ दुर्घटनाओं के बाद, दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। वह उसे अपने पिता से मिलने के लिए ले जाती है जहां वह अपने व्यापार लेनदेन को अंतिम रूप भी दे सकता है। लेकिन जब रूप अंदर आते हैं, तो उसे पता चलता है कि पोपट गायब हो गया है, और उसके स्थान पर एक और आदमी असली पोपट होने का दावा कर रहा है। निशा का दिल टूट जाता है और वह पोपट से नफरत करना शुरू कर देती है। वह पोपट से मिलती है, जो उसे बताता है कि उसका असली नाम सुंन्दर (देव आनन्द) है और उन दोनों को उनके माता-पिता द्वारा एक-दूसरे से शादी के लिये चुना गया था, लेकिन बाद में रूप ने अपना मन बदल दिया था। निशा उसकी बात मान लेती है और अपने पिता के आशीर्वाद के बिना उससे शादी करने के लिए सहमत होती है। जब विवाह होता है, खन्ना नाम का एक आदमी आता है और निशा को बताता है कि सुन्दर पहले से ही शांति नाम की महिला से शादी कर चुका है, जिसे बाद में उसने मार दिया, और पुलिस द्वारा इस मामले में प्राथमिक आरोपी रहा है।
मुख्य कलाकार
देव आनन्द — सुन्दर / पोपट लाल / मॉन्टो
आशा पारेख — निशा सिंह
सुलोचना लाटकर — मालती
मुबारक — सरदार रूप सिंह
राज मेहरा — खन्ना
राजेन्द्रनाथ — पोपट लाल / चार्ली
प्राण — सोहन मोफट लाल
वस्ती — शांति
दुलारी — रूप सिंह की बहन
संगीत
गीत गायक शंकर जयकिशन सौ साल पहले मुझे तुम से प्यार था मोहम्मद रफी, लता मंगेश्कर 3:30 हसरत जयपुरी जब प्यार किसी से होता है मोहम्मद रफी 3:28 हसरत जयपुरी तेरी ज़ुल्फ़ों से जुदाई तो मोहम्मद रफी 2:57 हसरत जयपुरी ये आँखें उफ्फ़ यम्मा लता मंगेश्कर, मोहम्मद रफी 3:31 हसरत जयपुरी जब प्यार किसी से होता है लता मंगेश्कर 3:27 हसरत जयपुरी मोहब्बत इसको कहते हैं मोहम्मद रफी 3:23 शैलेन्द्र नज़र मेरे दिल के पार लता मंगेश्कर 3:29 शैलेन्द्र तुम जैसे बिगड़े बाबू से लता मंगेश्कर 3:18 हसरत जयपुरी
बाहरी कड़ियाँ
0230348 जब प्यार किसी से होता है
श्रेणी:1961 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:शंकर–जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में