411 REFERENCE · Wikipedia
संगीत सरिता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संगीत-सरिता
सुबह साढ़े सात बजे प्रसारित होने वाले कार्यक्रम संगीत सरिता के माध्यम से विविध भारती ने अपने तमाम श्रोताओं के भीतर संगीत की समझ कायम करने का प्रयास किया है। संगीत सरिता में आमंत्रित विशेषज्ञ संगीत की बारीकियों को बहुत सरल शब्दों में समझाते हैं। मिसालें देते हैं, गायन की बानगी पेश करते हैं और किसी राग पर आधारित फिल्मी गीत सुनवाकर श्रोताओं को उस राग से पूरी तरह परिचित करा देते हैं। बरसों बरस से ये विविध भारती के बेहद लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है। संगीत और फिल्म जगत की अनगिनत बड़ी हस्तियां इसमें शामिल हो चुकी हैं। राहुल देव बर्मन, आशा भोसले और गुलज़ार की सहभागिता वाली एक श्रृंखला थी 'मेरी संगीत यात्रा'। जो बेहद लोकप्रिय हुई थी। इसी तरह संगीतकार अनिल बिस्वास और उनकी पत्नी गायिका मीना कपूर के सहभाग वाली श्रृंखला 'रसिकेशु' को भी लोग बहुत याद करते हैं। एक श्रृंखला इस कार्यक्रम में संगीतकार-द्वय 'शिव-हरि' ने भी की थी। नाम था 'मेरी संगीत यात्रा'।
श्रेणी:रेडियो
श्रेणी:विविध भारती