411 REFERENCE · Wikipedia
विजडन 100
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विजडन 100 (Wisden 100) विजडन द्वारा बनाई गई सूचियों का एक समूह है। इसमें टेस्ट और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, प्रत्येक के बल्लेबाज़ी और गेंदबाजी में 100 सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शनों का निष्पक्ष रूप से मूल्यांकन किया जाता है। विजडन की टेस्ट सूची 2001 में जारी की गई थी और वनडे सूची 2002 में जारी की गई थी।
विभिन्न मानदंडों में प्रत्येक व्यक्ति की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के प्रदर्शन को स्कोर करके रेटिंग की गणना की जाती है। गणना में खिलाड़ी के वास्तविक स्कोर या आंकड़ों के अलावा, जिन मानदंडों को ध्यान में रखा जाता है उनमें विपक्षी खिलाड़ियों का सामर्थ्य, पिच की गुणवत्ता, मैच का परिणाम और इस परिणाम में खिलाड़ी का योगदान शामिल है।http://in.rediff.com/cricket/2001/jul/30select.htm चयन मानदंड (टेस्ट) रीडिफ.कॉमhttp://www.rediff.com/cricket/2002/feb/15select.htm चयन मानदंड (ओडीआई) रीडिफ.कॉम अधिकतम संभव रेटिंग 300 है। कुल मिलाकर दोनों प्रारूपों में विवियन रिचर्ड्स की 13 पारियों को विजडन द्वारा सूची में चुना गया जो किसी अन्य खिलाड़ी से अधिक है।
टेस्ट क्रिकेट
टेस्ट क्रिकेट के लिए विजडन 100 की सूची 26 जुलाई 2001 को जारी की गई थी। 1936-37 की एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के डोनाल्ड ब्रैडमैन की 270 रन की पारी शीर्ष रेटेड बल्लेबाजी प्रदर्शन थी। शीर्ष 100 में ब्रैडमैन की 5 पारियां शामिल हुईं जो किसी भी अन्य बल्लेबाज से अधिक थी।
1956-57 श्रृंखला में जोहान्सबर्ग में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए ह्यूग टेफील्ड का 9/113 का प्रदर्शन शीर्ष रेटेड गेंदबाजी प्रदर्शन था। शीर्ष 100 में कर्टली एम्ब्रोस और हरभजन सिंह प्रत्येक के 4 प्रदर्शन थे जो किसी भी अन्य गेंदबाज से अधिक थे।
शीर्ष 10 बल्लेबाजी प्रदर्शन
पद बल्लेबाज रन टीम विपक्ष स्थान सत्र रेटिंग 1 डोनाल्ड ब्रैडमैन 270 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड मेलबोर्न 1936–37 262.4 2 ब्रायन लारा 153* वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन 1998–99 255.2 3 ग्राहम गूच 154* इंग्लैंड वेस्टइंडीज लीड्स 1991 252.0 4 इयान बॉथम 149* इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया लीड्स 1981 240.8 5 डोनाल्ड ब्रैडमैन 299* ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका एडिलेड 1931–32 236.8 6 वी वी एस लक्ष्मण 281 भारत ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 2000–01 234.8 7 क्लेम हिल 188 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड मेलबोर्न 1897–98 234.2 8 अजहर महमूद 132 पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका डरबन 1997–98 232.6 9 किम ह्यूज 100* ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज मेलबोर्न 1981–82 229.7 10 ब्रायन लारा 375 वेस्टइंडीज इंग्लैंड सेंट जॉन्स 1993–94 228.1
पूरी सूची के लिए, शीर्ष 100 बल्लेबाज़ (टेस्ट) देखें।
शीर्ष 10 गेंदबाजी प्रदर्शन
पद गेंदबाज आंकड़ा टीम विपक्ष स्थान सत्र रेटिंग 1 ह्यूज टेफ़ील्ड 9/113 दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड जोहान्सबर्ग 1956–57 253.9 2 अनिल कुंबले 10/74 भारत पाकिस्तान दिल्ली 1998–99 248.6 3 जिम लेकर 10/53 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया मैनचेस्टर 1956 241.7 4 जैक व्हाइट 8/126 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 1928–29 238.8 5 रिचर्ड हैडली 9/52 न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 1985–86 237.1 6 डेवोन मैल्कम 9/57 इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका द ओवल, लंदन 1994 234.4 7 बॉब विलिस 8/43 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया लीड्स 1981 226.1 8 हेडली वेरिटी 8/43 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स, लंदन 1934 225.1 9 बिल ओ'रेली 7/54 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड ट्रेंट ब्रिज 1934 224.3 10 ग्राहम मैकेंजी 8/71 ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज मेलबोर्न 1968–69 224.1
पूरी सूची के लिए, शीर्ष 100 गेंदबाज़ (टेस्ट) देखें।
विवाद
अपने अत्यधिक प्रभावशाली करियर रिकॉर्ड के बावजूद, सचिन तेंदुलकर की एक भी पारी शीर्ष 100 बल्लेबाजी प्रदर्शनों में शामिल नहीं हुई। भारत में प्रशंसकों और मीडिया के कई वर्गों ने इसकी कड़ी आलोचना की थी।http://thatscricket.oneindia.in/news/2001/07/27/270701afp-sachin.html विजडन द्वारा तेंदुलकर की अनदेखी से भारत नाराज दैट्सक्रिकेट 27 जुलाई 2001 2023-06-12 30 सितंबर 2007 https://web.archive.org/web/20070930182922/http://thatscricket.oneindia.in/news/2001/07/27/270701afp-sachin.html dead विजडन ने यह कहते हुए सूची का बचाव किया कि जिस प्रदर्शन ने जीत में प्रमुख योगदान दिया, उसे उन प्रदर्शनों की तुलना में बहुत अधिक महत्व मिला जिनमें मैच ड्रा या हार पर समाप्त हुआ। तेंदुलकर की सबसे महत्वपूर्ण पारियां आम तौर पर ड्रॉ या हार के रूप में आयीं थीं और इसलिए उन्हें कम महत्व दिया गया।http://www.cricinfo.com/ci/content/story/96675.html तेंदुलकर विवाद : हमारा जवाब ईएसपीएन क्रिकइन्फो 1 अगस्त 2001 2023-06-12
वनडे क्रिकेट
टेस्ट क्रिकेट के लिए सूची की सफलता के बाद 1 फरवरी 2002 को एकदिवसीय क्रिकेट के लिए विजडन 100 की सूची जारी की गई।
1984 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ वेस्ट इंडीज के लिए विवियन रिचर्ड्स की 189 रनों का नाबाद पारी को शीर्ष स्थान दिया गया। शीर्ष 100 में रिचर्ड्स की 7 पारियां शामिल बैं जो किसी भी अन्य बल्लेबाज की तुलना में अधिक हैं।
1975 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए गैरी गिल्मर का 6/14 का आंकड़ा शीर्ष रेटेड गेंदबाजी प्रदर्शन था। वकार यूनिस किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में शीर्ष 100 में सर्वाधिक 9 बार दिखाई देते हैं।
शीर्ष 10 बल्लेबाजी प्रदर्शन
पद बल्लेबाज रन टीम विपक्ष स्थान सत्र रेटिंग 1 विव रिचर्ड्स 189* वेस्टइंडीज इंग्लैंड ओल्ड ट्रैफर्ड 1984 257.59 2 विव रिचर्ड्स 138* वेस्टइंडीज इंग्लैंड लॉर्ड्स, लंदन 1979 245.76 3 सनथ जयसूर्या 189 श्रीलंका भारत शारजाह 2000 245.33 4 कपिल देव 175* भारत जिम्बाब्वे टनब्रिज वेल्स 1983 241.87 5 सईद अनवर 194 पाकिस्तान भारत चेन्नई 1997 225.62 6 डेविड गॉवर 158 इंग्लैंड न्यूजीलैंड ब्रिस्बेन 1983 219.84 7 ब्रायन लारा 169 वेस्टइंडीज श्रीलंका शारजाह 1995 215.21 8 अरविंदा डी सिल्वा 107* श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया लाहौर 1996 212.91 9 क्लाइव लॉयड 102 वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स, लंदन 1975 209.84 10 ब्रायन लारा 153 वेस्टइंडीज पाकिस्तान शारजाह 1993 204.46
पूरी सूची के लिए, शीर्ष 100 बल्लेबाज़ (वनडे) देखें।
शीर्ष 10 गेंदबाजी प्रदर्शन
पद गेंदबाज आंकड़ा टीम विपक्ष स्थान सत्र रेटिंग 1 गैरी गिल्मर 6/14 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड लीड्स 1975 205.56 2 आकिब जावेद 7/37 पाकिस्तान भारत शारजाह 1991 202.25 3 वकार युनुस 7/36 पाकिस्तान इंग्लैंड लीड्स 2001 181.34 4 चमिंडा वास 8/19 श्रीलंका जिम्बाब्वे कोलंबो 2001 174.94 5 चमिंडा वास 5/14 श्रीलंका भारत शारजाह 2000 173.93 6 जोएल गार्नर 5/38 वेस्टइंडीज इंग्लैंड लॉर्ड्स, लंदन 1979 172.78 7 सुनील जोशी 5/6 भारत दक्षिण अफ्रीका नैरोबी 1999 170.66 8 शॉन पोलॉक 5/36 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया बर्मिंघम 1999 161.99 9 मुथैया मुरलीधरन 7/30 श्रीलंका भारत शारजाह 2000 160.02 10 मदन लाल 3/31 भारत वेस्टइंडीज लॉर्ड्स, लंदन 1983 158.50
पूरी सूची के लिए, शीर्ष 100 गेंदबाज़ (ODI) देखें।
सन्दर्भ
श्रेणी:क्रिकेट
श्रेणी:क्रिकेट आधार