411 REFERENCE · Wikipedia
४चैन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
४चैन एक अंतरजाल-स्थित विचार-विमर्श मंच, जो विश्व के सबसे लोकप्रिय जालस्थलों से एक है। यहाँ पर चर्चा आंग्ल भाषा में होती है, हालांकि विश्वभर के बुद्धिजीवी यहाँ एकत्रित होते हैं। कर्मचारियों के सिवाय यहाँ कोई पंजीकृत सदस्य नहीं है - ४चैन पर बुद्धिजीवी प्रायः अज्ञात नाम से अपने विचार व्यक्त करते हैं। यह विश्व के सबसे अधिक अराजकतावादी और प्रभावशाली जालस्थलों में से एक है।
४चैन की स्थापना वि. स. २०६० (२००३ ईस्वी) में की गयी थी। इसके मूल संस्थापक श्री क्रिस्टोफर पूल आजकल गूगल के कर्मचारी हैं, जबकि इसके वर्तमान स्वामी श्री हिरोयुकी निशिमूरा हैं। मूलतः: ४चैन पर जापानी संस्कृति के प्रेमी मांगा एवं ऐनिमे जैसे विषयों पर चर्चा करते थे। परंतु समय के साथ-साथ यहाँ पर अन्य विषयों में रूचि रखने वाले बुद्धिजीवी भी एकत्रित होने लगे। आज ४चैन पर भाँति-भाँति के समुदाय ("बोर्ड") हैं: इतिहास, कला, खेल, गणित, चलचित्र, परिवहन, प्रकृति, प्रौद्योगिकी, मानविकी, यात्रा, राजनीति, विज्ञान, व्यापार, शस्त्र, संगीत, संस्कृति, समाचार, साहित्य, स्वास्थ्य आदि।
४चैन अंतरजाल सक्रियतावाद एक प्रमुख केंद्र है। वि. स. २०७३ (ईस्वी २०१६) के संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव के समय ४चैन विजेता श्री डॉनल्ड ट्रम्प के समर्थकों का यह एक प्रमुख मंच था। विश्व-विख्यात संघ एनोनिमस की उत्पत्ति यहीं पर हुई थी। लॉलकैट जैसे कई मीम भी यहीं से उद्भूत हुए। ४चैन के बुद्धिजीवियों ने कई अन्य अच्छे कार्यों में भी अपना योगदान दिया है, जैसे कि अपराधियों को पकड़ने में प्रशासन की सहायता, वृद्ध सैनकों के जन्मदिवस समारोह का आयोजन आदि।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
4chan.org