Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

संतोष गंगवार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

संतोष गंगवार property raw P18 राज्यपाल - झारखंड जुलाई 2024 - अभी तक सी पी राधाकृष्णन सांसद - बरेली 1989-2009 प्रवीण सिंह ऐरन 2014-2024 छत्रपाल सिंह 1948 11 01 बरेली, उत्तर प्रदेश महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय हिंदू भारतीय जनता पार्टी संतोष गंगवार एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, वर्तमान में ये भारत के झारखंड राज्य के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। ये सोलहवीं लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। २०१४ के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की बरेली सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए।http://www.pib.nic.in/archieve/others/2014/mar/d2014030501.pdf भारतीय चुनाव आयोग की अधिसूचना, नई दिल्ली 5 अक्तूबर 2014 https://web.archive.org/web/20140630221007/http://pib.nic.in/archieve/others/2014/mar/d2014030501.pdf 30 जून 2014 live पूर्व में केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री, कपड़ा राज्य मंत्री थे। इससे पहले भी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पेट्रोलियम राज्यमंत्री रह चुके हैं। इतिहास संतोष गंगवार का जन्म 1 नवम्बर 1948 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। उनकी उच्च शिक्षा आगरा विश्वविद्यालय और रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय से हुई। जहाँ से उन्होंने बीएससी और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान वह छात्र राजनीति से जुड़े रहे। इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गयी इमरजेंसी के दौरान उनको जेल के चक्कर भी काटने पड़े। लगातार 6 बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले संतोष गंगवार देश में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी आंदोलन को लेकर जेल भी जा चुके हैं। वह 1996 में उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के महासचिव बनाए गए थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पार्टी इकाई के कार्य समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 13वीं लोकसभा में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी सरकार में वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री के साथ-साथ संसदीय कार्य राज्य मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह विज्ञान एवं तकनीकि राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। राजग सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके संतोष गंगवार 16वीं लोकसभा में भी सांसद चुने गए हैं। गंगवार ने अपना पहला चुनाव सन 1981 मे बरेली से भाजपा के टिकट पर लडे जिसमे उनकी हार हुई। 1984 मे हुए आम चुनावो मे वो दुबारा हारे। उसके बाद वह उत्तर प्रदेश के बरेली से 1989 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि 15वीं (2009-2014) लोकसभा में उन्हें कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। संतोष गंगवार बरेली में विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्ध हैं। साल 1996 में बरेली में वह शहरी कोऑपरेटिव बैंक की स्थापना को लेकर पूरी तरह सक्रिय थे और 1996 की शुरुआत में वह इस बैंक के चेयरपर्सन के रूप में कार्यरत थे। बरेली में चौपला रेलवे स्टेशन का निर्माण, स्टेट आर्ट लाइब्रेरी, मिनी बाई पास सहित तमाम प्रोजेक्ट्स के निर्माण का श्रेय संतोष गंगवार को जाता है। संतोष गंगवार का विवाह सौभाग्य गंगवार से हुआ जिससे उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री की प्राप्ति हुई। बरेली लोकसभा से लगातार 8 बार सांसद रह चुके हैं, और अब इनकी कामयाबी को देखते हुए भारत के राष्ट्रपति द्वारा जुलाई 2024 को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है। Who is Santosh Gangwar: कौन हैं संतोष गंगवार? 8 बार रहे सांसद, अब BJP ने चुनावी दौर में बनाया झारखंड का राज्यपाल बाहरी कड़ियाँ भारत के राष्ट्रीय पोर्टल पर सांसदों के बारे में संक्षिप्त जानकारी इन्हें भी देखें बरेली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र छत्रपाल सिंह सन्दर्भ श्रेणी:१६वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:उत्तर प्रदेश के सांसद श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्रेणी:1948 में जन्मे लोग श्रेणी:मोदी मंत्रिमंडल श्रेणी:बरेली के लोग श्रेणी:रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के उल्लेखनीय लोग